Search KhabarFast

Press ESC to close

फर्श पर बैठकर भोजन करना - परंपरा या साइंस, चलिए जानते है इसके फायदे

फर्श पर बैठकर भोजन करना - परंपरा या साइंस, चलिए जानते है इसके फायदे

Sitting on the Floor While Eating: भारतीय परंपरा में जमीन पर बैठकर खाना खाना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि सेहत के लिए एक वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक तरीका माना जाता है। आयुर्वेद, योग और आधुनिक डाइटिशियंस के अनुसार, सुखासन (क्रॉस-लेग्ड या पालथी मारकर) में बैठकर भोजन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, वजन नियंत्रित रहता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह प्रथा न सिर्फ प्राचीन ग्रंथों में वर्णित है, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययनों से भी इसके फायदे साबित हो रहे हैं।

आयुर्वेद और योग के अनुसार मुख्य फायदे

जमीन पर बैठकर खाने की मुद्रा को 'सुखासन' कहा जाता है, जो शरीर और मन को शांत रखती है। जब आप आगे झुककर बाइट लेते हैं और वापस सीधे होते हैं, तो पेट की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। इससे पाचन रस (डाइजेस्टिव ज्यूसेस) ज्यादा बनते हैं और भोजन आसानी से पचता है। आयुर्वेद में इसे 'अग्नि' (डाइजेस्टिव फायर) को मजबूत करने वाला माना जाता है, जिससे एसिडिटी, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं।

वैज्ञानिक कारण

इस पोजीशन में वगस नर्व (vagus nerve) बेहतर तरीके से एक्टिवेट होता है, जो 'रेस्ट एंड डाइजेस्ट' मोड को ट्रिगर करता है। इससे ब्रेन को पेट से सिग्नल जल्दी मिलते हैं कि पेट भर गया है, जिससे ओवरईटिंग रुकती है और वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही, निचले हिस्से में ब्लड फ्लो कम होने से पेट क्षेत्र में ज्यादा ब्लड सर्कुलेशन होता है, जो न्यूट्रिएंट्स के अब्सॉर्प्शन को बढ़ाता है।

इसके अलावा इससे जोड़ों और लचीलापन में सुधार होता है। हिप्स, घुटनों और एंकल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जो उम्र बढ़ने पर जोड़ों की समस्या से बचाव करती है। मन शांत रहता है, खाने का स्वाद बेहतर महसूस होता है और खाने पर पूरा ध्यान केंद्रित होता है। रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, कोर मसल्स मजबूत होते हैं और पोस्चर बेहतर बनता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 22 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन-सिंह समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है। दैनिक राशिफल के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि वालों को कामकाज में नई संभावनाएं मिल सकती हैं, वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार से जुड़े फैसले भविष्य में लाभकारी हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Horoscope Today 23 October 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि की चमकेगी किस्मत, मकर वाले रहें सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 23 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वे ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। वहीं, मकर राशि के जातकों को आलस्य से बचने और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Karwa Chauth 2026: सोलह श्रृंगार में कांच की चूड़ियों का खास महत्व...करवा चौथ पर पहनना क्यों है जरूरी? यहां जानें इसका महत्व

Karwa Chauth Glass bangles: हिंदू धर्म में करवाचौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करवाचौथ का व्रत रखती है। यह व्रत पूरी तरह से निर्जला होता है। जिसकी शुरूआत सुबह सूरज उगने से पहले सरगी खाने से होती है और रात को चांद और पति की पूजा करने का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लिए सोलह श्रृंगार करती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast