Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे नेतन्याहू

इजरायल पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे नेतन्याहू

PM Modi Israel Tour: पीएम मोदी अपने दो दिवसीय विदेश यात्रा पर इजरायल पहुंच चुके हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद उनको एयरपोर्ट से रिसीव किया। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे। पीएम मोदी वहां के संसद को संबोधित करेंगे।

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी प्रवासी भारतीय से भी संवाद करेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि प्रिय प्रधानमंत्री नेतन्याहू के न्योते पर इजरायल जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और कृषि समेत तमाम मुद्दों पर वार्ता करेंगे।   

इजरायली संसद को करेंगे संबोधित

बता दें कि पीएम मोदी इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पीएम मोदी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि मुझे इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करने का गौरव प्राप्त होगा। यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों के प्रति एक सम्मान है। पीएम मोदी ने कहा कि वह इजरायल में प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद करने को लेकर उत्साहित है। अपनी यात्रा के दौरान वह इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोंग से भी भेंट करेंगे।

भारत-इजरायल में क्या समझौते होंगे

पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान अपग्रेडेड सुरक्षा समझौता होने की उम्मीद है। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि दोनों देश रणनीतिक साझेदारी में हुई बड़ी प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों देशों के बीच विज्ञान-तकनीक, इनोवेशन, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार-आर्थिक क्षेत्र और लोगों के बीच आदान-प्रदान पर समझौते होंगे। पीएम मोदी का इजरायल दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चल रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी, क्या सीजफायर खत्म होने के बाद होगी दूसरी वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत की नई कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच अगला दौर इस्लामाबाद में हो सकता है।

शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर जुटेंगे ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस में बन रहा 4 हजार करोड़ का अभेद्य बंकर, क्या बढ़ गया ट्रंप पर खतरा?

White House Bunker: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस के नीचे एक विशाल और अत्याधुनिक अभेद्य बंकर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,400-4,000 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें