Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC रैंकिंग में भारी फेरबदल, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग; अफ्रीकी गेंदबाज ने फैलाई सनसनी

ICC रैंकिंग में भारी फेरबदल, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग; अफ्रीकी गेंदबाज ने फैलाई सनसनी

ICC T20 Ranking:टी20 विश्व कप में अभी सुपर-8के मैच खेले जा रहे हैं। इसी बीच आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है। जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। कई गेंदबाजों ने टी20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी करके रैंकिंग में सुधार की है। वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने की रैंकिंग भी अच्छी है।

आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब टॉप पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खर्चिले साबित होने के बाद बावजूद वह नंबर एक पर बने हुए हैं। वरुण के 790 रेटिंग प्वाइंट है।

वरुण चक्रवर्ती टॉप पर

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कार्बिन बॉश को रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ तीन विकेट चटकाए औऱ सुपर-8मैच में भारत के खिलाफ सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 21 पायदान की उछाल मारते हुए सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। इससे कारण वरुण चक्रवर्ती और राशिद खान की बादशाहत पर खतरा पैदा हो गया है।

वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड का शानदार प्रदर्शन

वहीं, इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद की बात करे, तो वह 2 स्थान के नुकसान के साथ 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। एडम जम्पा को 2 पायदानों का फायदा है। वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टी20 आई रैंकिंग में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड ने भी कमाल किया है। उन्होंने 23 स्थानों की छलांग लगाते हुए 7पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टॉप-10में वापसी कर ली है। बुमराह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 जैसे-जैसे नॉकआउट की तरफ बढ़ रहा है। उसका सीधा असर आईसीसी रैंकिंग पर देखने को मिल रहा है। सुपर-8 के बाकी मुकाबलों के साथ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast