WHAT! आज हैं विश्व गाजर दिवस, जानें इसे मनाने का क्या है मकसद

WHAT! आज हैं विश्व गाजर दिवस, जानें इसे मनाने का क्या है मकसद

International Carrot Day 2023: दुनिया भर में किसी ना किसी दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। आज 4 अप्रैल है और इस दिन को दुनियाभर में विश्व गाजर दिवस के रूप में माना जाता है। जी हां इस दिवस के बारे में सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। लेकिन बता दें कि हर साल 4 अप्रैल को विश्व गाजर दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल इसका मकसद लोगों को गाजर के फायदे से रूबरू कराना। एक तरफ जहां देश भर में जंक फूड से जुड़े दिवस पर काफी जोर दिया जा रहा है वहीं गाजर दिवस मनाने का मकसद है।

क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस

बता दें कि देश के लोगों के बीच पौष्टिक आहारों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाई जा सके। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस, गाजर की सभी विभिन्न किस्मों के बारे में और इसके और फायदे जानने का एक सही अवसर है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो अब तक शायद आप नहीं जानते होंगे।

विश्व गाजर दिवसइतिहास

दरअसल साल 2003 अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस की स्थापित की गई और इस के बाद से ही 2012 यह दुनिया भर में उन सभी जगहों पर फैल गया है, जहां गाजर के बारे में लोग जानते थे। अंतर्राष्ट्रीय गाजर दिवस समारोह ने दुनिया भर में फ्रांस, स्वीडन, इटली, रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न महाद्वीपों के कई देशों में अपना रास्ता खोज लिया था। गाजर का वानस्पतिक नाम डाकस कैरोटा है।

जानकारों का मानना है कि एशिया के लोगों ने सबसे पहले गाजर की खेती की शुरुआत की और वहीं से ये विश्व के अन्य देशों में पहुंची। गाजर की मूल उत्पत्ति पंजाब और कश्मीर की पहाड़ियो में हुई.वहीं ये चार अलग अलग रंगों की पाई जाती है। लाल, पीली संतरा औऱ काली और सभी के अपने अपने फायदे हैं।

Leave a comment