Search KhabarFast

Press ESC to close

लेबनान में ईरान से भी बड़े हमले की तैयारी, इजरायली सेना की तैयारी की तस्वीर आई सामने

लेबनान में ईरान से भी बड़े हमले की तैयारी, इजरायली सेना की तैयारी की तस्वीर आई सामने

Israel Strike On Hezbollah: ईरान से हो रहे युद्ध के बीच इजरायली सेना ने लेबनान में बड़े मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार इजरायल ने लेबनाने के उत्तरी सीमा पर सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। इजरायली सेना लेबनान में ईरान से भी बड़े हमले की तैयारी शुरू कर दी है।

यह घटना अमेरिका-इजरायल द्वारा चलाए जा रहे युद्ध के बीच हो रहा है। जिसमें हिजबुल्लाह ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं।

लेबनान पर कब्जे की तैयारी

इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने सेना को आदेश दिया है कि वह लेबनान में अतिरिक्त नियंत्रण वाले इलाकों पर कब्जा करे, ताकि इज़रायली सीमा बस्तियों पर हमले रुक सके। वहीं,  इज़रायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी का कहना है कि हमने सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त बिंदुओं पर सैनिक तैनात किए हैं ताकि नागरिकों की रक्षा हो और हिजबुल्लाह के हमलों  निष्क्रिय किया जाए। इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में सेना की तैनाती शुरू कर दी है। जिसे "फॉरवर्ड डिफेंस" बताया जा रहा है।

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर किया हमला

बता दें कि हिजबुल्लाह ने इज़रायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिसके जवाब में इज़रायल ने बेरूत, दक्षिणी लेबनान और बेकाआ घाटी में बम बरसा रहा है। लेबनानी सेना ने बॉर्डर से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है, ताकि वे सुरक्षित रहें। वहीं, इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान के निवासियों को लितानी नदी के उत्तर की ओर जाने के लिए कहा है, एक तरफ से उनके लिए विस्थापन आदेश जारी किए हैं, जिससे लाखों लोग को विस्थापित होना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में 7से अधिक स्थानों से घुसपैठ की है और बफर जोन बनाने का प्रयास कर रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान से सीधे पाकिस्तान लौट रहे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका के साथ शांति वार्ता का खाका तैयार!

Iran Foreign Miniter:ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान की राजधानी मस्कट से रवाना होकर पाकिस्तान लौट रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि मॉस्को जाने से पहले वे एक बार फिर पाकिस्तान वह पाकिस्तान जाएंगे। बताया जा रहा है कि अराघची के पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट मुताबिक, उनका निजी विमान 'मेराज' तेहरान से उड़ान भर चुका है और कुछ ही देर में वह पाकिस्तान पहुंचेंगे।

ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर का राग, कहा-भारत-पाक जंग मैंने रोकी, खुद को बताया हीरो

Trump statement on India-Pakistan: भारत के पाकिस्तान खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 1 साल होने जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ लड़ाइयां खत्म कीं। लगभग हर मामले में, उन्होंने मुझे थैंक यू लेटर भेजे और नोबेल कमेटी को लेटर भेजे। भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को मैंने रुकवाया। इस मामले में पाकिस्तान के पीएम ने कहा, मैंने 30 से 50 मिलियन जानें बचाईं। लेकिन यह इससे ज़्यादा भी हो सकता था। दो न्यूक्लियर देश एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। 11 हवाई जहाज मार गिराए गए। मैंने इसे टैरिफ लगाकर हल किया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ते रहे तो मैं तुमसे टैरिफ चार्ज करूंगा।

India-NZ FTA: 100% फ्री ड्यूटी, वाइन-कीवी होगी सस्‍ती...भारत-न्‍यूजीलैंड डील से निवेश और एक्सपोर्ट को मिलेगी नई रफ्तार

India New Zealand FTA 2026: भारत और न्यूजीलैंड आज सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। यह समझौता भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड में 100% ड्यूटी-फ्री पहुंच प्रदान करेगा। इस डील को दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast