Search KhabarFast

Press ESC to close

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किसे दी गर्दन काटने की धमकी, पंजाब के गुरदासपुर से जुड़ा है मामला

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किसे दी गर्दन काटने की धमकी, पंजाब के गुरदासपुर से जुड़ा है मामला

Lawrence Bishnoi Gang Threat: देशभर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जो दशहत फैली है, वह किसी से छिपी नहीं है। बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर लगातार गिरफ्तार भी हो रहे हैं लेकिन धमकी देने का सिलसिला रुका नहीं है। अब बिश्नोई गैंग ने खुलेआम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गर्दन काटने की धमकी दी है। 

बता दें कि बिश्नोई गैंग की तरफ ये धमकी ऐसे समय में आई है, जब पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गें ने हत्या की आशंका जताते हुआ धमकी दे दी। 

सोशल मीडिया पर क्या कहा 

हरि बॉक्सर, टॉयसन बिश्नोई नाम के फेसबुक अकाउंट पर लिखा गया है कि राम-राम भाईयों, मै हरि बॉक्सर, आरजू बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई, गुरदासपुर में हमारे देश के 2 काबिल पुलिसकर्मी गुरमान सिंह और आशोक कुमार को शहीद किया गया है, उसकी निंदा करते हैं। पोस्ट में आगे कहा गया है कि इन आतंकवादियों ने हमारी माता के 2 बेटों को शहीद किया है। इसका बदला खून से लिया जाएगा। तुमने दो को शहीद किया है तुम्हारे 10 को करेंगे। बिश्नोई गैंग ने आगे कहा कि हमें पता है कौन किसका साथ दे रहा है, देश को भी पता चलेगा जब तुम्हारी गर्दन काट कर वीडियो डालेंगे।

क्या है गुरदासपुर का मामला

बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर मे रविवार यानी 22 फरवरी को दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए थे। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई थी। दोनों सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले थे। एक का शव कुर्सी और दूसरे का रजाई में मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast