Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली हमला फिर से दोहराने की साजिश, लश्कर के निशाने कई बड़े मंदिर;अलर्ट जारी

दिल्ली हमला फिर से दोहराने की साजिश, लश्कर के निशाने कई बड़े मंदिर;अलर्ट जारी

Alert For Terror Attack: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार आतंकी हमला दोहराने की साजिश रची जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के अनुसार लश्कर के आतंकी लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं। आतंकियों के निशाने पर कई बड़े मंदिर बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आईईडी हमले की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद यह संगठन भारत में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा है।

कई इलाकों की बढ़ाई गई सुरक्षा

सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली के लाल किले, चांदनी चौक और आसपास के मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनत किया गया है। दूसरी तरफ संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी भी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार लश्कर के आतंकी देश के बड़े मंदिर पर हमला करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद किसी भी तरह की स्थिति से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है।

10 नवंबर को हुआ लाल किले के पास ब्लास्ट

आपको बता दें कि पिछले साल यानी 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था। इसकी चपेट में आने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग घायल हुए थे। वहीं, कई गाड़ियां आग की चपेट में आकर खाक हो गई थी। इस हमले की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही है। बता दें कि शुरुआती जांच में दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन फरीदाबाद से निकला था। फरीदाबाद से व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के आतंकी पकड़े गए थे। पकड़े गए आतंकी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें