Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा खुला, गोदरा–वडोदरा सेक्शन से तेज हुई कनेक्टिविटी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा खुला, गोदरा–वडोदरा सेक्शन से तेज हुई कनेक्टिविटी

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गोदरा–वडोदरा सेक्शन को पूरा कर लिया गया है और इसे ट्रायल आधार पर यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह खंड 13 अप्रैल 2026 से अस्थायी रूप से चालू किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे भारत के सबसे तेजी से बनने वाले हाईवे प्रोजेक्ट्स में से एक है। पूरी परियोजना 1,386 किलोमीटर लंबी होगी और इसके पूरा होने के बाद दिल्ली से मुंबई की यात्रा का समय घटकर लगभग 12 घंटे रह जाएगा।

प्रयोजना को लेकर नया खुला 

ये एक्सप्रेसवे ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 1 लाख करोड़ रुपये है। यह ‘पीएम गति शक्ति’ योजना से भी जुड़ा हुआ है और देश की बड़ी आर्थिक परियोजनाओं को जोड़ने का काम करेगा। नया खुला हुआ सेक्शन पंचमहल जिले के गोदरा के पास भामैया गांव से लेकर वडोदरा के डोडका गांव तक फैला है। इसे 8-लेन, पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे के रूप में बनाया गया है, जिससे तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

इन शहरों की होगी कनेक्टिविटी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली के DND फ्लाईओवर और हरियाणा के सोहना से शुरू होकर महाराष्ट्र के विरार और जेएनपीटी पोर्ट तक जाएगा। यह एक्सप्रेसवे राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के बड़े शहरों को सीधे या फीडर रूट के जरिए जोड़ेगा। इससे जयपुर, कोटा, इंदौर, उज्जैन, अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जैसे प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। यह मार्ग भारत के बड़े आर्थिक केंद्रों को जोड़कर व्यापार और यात्रा दोनों को आसान बनाएगा। पूरे एक्सप्रेसवे पर 100–120 किमी प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई है और इसे स्मार्ट व ग्रीन तकनीक से लैस किया गया है। इसमें 90 से अधिक एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, ताकि यातायात को सुचारू रखा जा सके।

गुजरात में यात्रा और आसान

अधिकारियों के अनुसार, गोदरा–वडोदरा सेक्शन के खुलने से गुजरात में यात्रा और आसान हो गई है। आगे यह हिस्सा मध्य प्रदेश के झाबुआ तक जुड़ेगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच सीधा संपर्क मजबूत होगा। हालांकि, गुजरात और मध्य प्रदेश बॉर्डर के बीच कुछ हिस्सों का काम अभी बाकी है, जिसे मई 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी परियोजना के 2026 के अंत तक दिल्ली से गुजरात और अगले चरण में मुंबई तक पूरी तरह चालू होने की उम्मीद है।

Also read: लड़के साथ होटल में थी युवती, पुलिस लेकर पहुंची मां; फिर हुई थप्पड़ों बरसात 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Strike: 27 सितंबर को भी खुलेंगे बैंक, सरकार ने 5 दिन की लगातार छुट्टी पर लगा दी रोक

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

Delhi News: कालकाजी गैंगरेप कांड के बाद प्रशासन की सख्ती, दिल्ली के सभी पार्कों की सुरक्षा जांचने के दिए निर्देश

Delhi Parks Safety Audit: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित गैंगरेप की वारदात ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है कि एक हफ्ते के अंदर राजधानी के सभी पार्कों का सेफ्टी ऑडिट किया जाए।

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast