Search KhabarFast

Press ESC to close

मैं प्यार में हूं, लेकिन कोई जल्दबाजी...', कुशाल टंडन ने पहली बार शिवांगी जोशी संग कुबूल किया अपना इश्क

मैं प्यार में हूं, लेकिन कोई जल्दबाजी...', कुशाल टंडन ने पहली बार शिवांगी जोशी संग कुबूल किया अपना इश्क

Kushal-Shivangi Relationship: छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को लेकर एक बार फिर अफवाहें तेज हो गई है। दोनों ही हस्तियां हमेशा प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से कुशाल और शिवांगी के अफेयर को लेकर चर्चा हो रही है। जिसके बाद अब कुशाल ने पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बात की है।

एक्टर कुशाल टंडन ने शिवांगी संग रिश्ते पर मुहर लगाई है। एक्टर ने बताया कि दोनों की मुलाकात 'सोनी टेलीविजन' के शो 'बरसातें मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी। तभी से ये कपल एक दूसरे के प्यार में हैं। साथ ही एक्टर ने शादी से लेकर पर्सनल चीजों पर खुलकर बात की।

इंटरव्यू में कुबूल किया प्यार

हाल ही में एक्टर कुशाल टंडन ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से एक खास बातचीत की है। इस बातचीत में एक्टर करियर से लेकर प्यार और शादी पर खुलकर बात की। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें उनकी लेडी लव मिल चुकी हैं। जिसके साथ उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते को कुबूल किया है। उन्होंने ये एक्सेप्ट कर लिया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं चाहते एक्टर

एक्टर ने आगे कहा कि वो प्यार में हैं, लेकिन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वो धीरे-धीरे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन उनकी मम्मी शादी के पीछे पड़ी हैं। एक्टर ने बताया कि उनकी मां को उनकी शादी की बहुत जल्दी है। वो मेरी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही है। यही नहीं, मां का बस चले तो वो आज ही मेरी शादी करवा दें।

सेट से हुई प्यार की शुरुआत

आपको बता दें, कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी में 13 साल का अंतर है। दोनों की मुलाकात 'सोनी टेलीविजन' के शो 'बरसातें मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोंनों लीड रोल में नजर आए थे। सेट पर ही उनकी दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। तभी से ये कपल एक दूसरे के प्यार में हैं। वहीं, इस खबर के आते ही कुशाल और शिवांगी के फैंस का खुशी की ठिकाना नहीं है। फैंस को भी दोंनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत में 10 साल से काम नहीं कर पाए आतिफ असलम, बोले- ‘मैं भारतीय फैंस को बहुत मिस करता हूं’

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में काम करने पर लगी पाबंदी और अपने भारतीय फैंस के साथ रिश्ते को लेकर भावुक बात कही है। साल 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था।

‘अब कोई सेफ नहीं रहेगा, हर कंटेस्टेंट को मिलेगी एक्स्ट्रा Lifeline’, बिग बॉस 20 में आया नया ट्विस्ट

Bigg Boss Rules: कलर्स टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन का ऑफिशियल ट्रेलर आज 12 अगस्त बुधवार को जारी कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी शो के होस्ट सलमान खान एक बड़े सरप्राइज के साथ वापस आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर के अनुसार, इस बार शो के नियमों को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

‘SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकारों पर हमला’, वोटिंग लिस्ट से नाम हटाने पर बिफरे एक्टर प्रकाश राज

दरअसल, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट में, प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कुछ खास मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast