प्यार हो तो ऐसा! सिल्क की साड़ी...सोने के जेवर...पत्नी की मौत के बाद पति ने बनवा डाला हुबहू पुतला

प्यार हो तो ऐसा! सिल्क की साड़ी...सोने के जेवर...पत्नी की मौत के बाद पति ने बनवा डाला हुबहू पुतला

नई दिल्ली: प्यार...ये एक ऐसा शब्द है जिसके बारे में आप लोग अक्सर सुनते रहते है। प्यार के लिए लोग अपनी जान दे सकते है तो किसी की जान ले भी सकते है इसके बारे में आपने खबरों में तो सुना ही होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्यार के बारे में बताएंगे जिसकी होंड कोई भी व्यक्ति नहीं कर सकते है।

दरअसल एक शख्स को अपने पत्नी से इतना प्यार था कि इसकी मौत के बाद उसके जैसा एक पुतला बना दिया जिससे वह रोज सजाता है। इतनी ही नहीं शख्स ने पुतले को सोने के जेवर भी पहन रखे है। कोलकाता के तपस शांडिल्य की पत्नी इंद्राणी की कोरोना में मौत हो गई थी जिसके बाद शांडिल्य ने अपनी आंखों के आगे पत्नी को जीवित रखने के लिए पुतला बना डाला और उसे झूल पर बैठा दिया। तपस शांडिल्य की पत्नी आज भी घर में झूले पर बैठी दिखती हैं। उनकी पत्नी ने अपनी पसंद की सिल्क साड़ी और सोने के आभूषणों को पहना हुआ है। उनको देखकर लगता है कि वह अभी बोल पड़ेंगी।

65साल के तपस शांडिल्य एक सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहन है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी के मौत के बाद वह बिल्कुल अकेले हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी की सिलिकॉन स्टैच्यू बनने का निर्णय लिया है। उन्होंने 2022 की शुरुआत में पत्नी की सिलिकॉन स्टैच्यू बनवाने के लिए मूर्तिकार सुबीमल दास को ऑर्डर दिया। इसके बाद दास ने कड़ी मेहनत से तपस की पत्नी इंद्राणी शांडिल्य के हूबहु व जीवित दिखने वाला स्टैच्यू बनाया। इसे बनाने में छह महीने का समय लगा।

Leave a comment