Eclipse 2023: जानें साल में कब और कितने होंगे ग्रहण? क्या होगा भारत में इसका असर

Eclipse 2023: जानें साल में कब और कितने होंगे ग्रहण? क्या होगा भारत में इसका असर

नई दिल्ली: साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है तो ऐसे में आप ग्रहणों के बारे में जानना जरूर चाहेंगे। आखिर इस साल कब, कितने और कौन-से ग्रहण लगने वाले हैं? हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल यानी 2023 में चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसकी शुरुआत अप्रैल महीने में लगने वाले सूर्य ग्रहण से होगी। 
 
पहला ग्रहण
 
पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार 2023 को होगा। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 7 :04 बजे से होकर दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत और हिंद महासागर में दिखेगा।
 
दूसरा ग्रहण
 
5 मई को उपछाया चंद्र ग्रहण‎ होगा। यानी चंद्रमा पर पड़ने वाली पृथ्वी की छाया की भी एक और छाया होने से ये ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इसका भी धार्मिक महत्व नहीं रहेगा। ये चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा।
 
तीसरा ग्रहण 
 
साल का तीसरा ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। सूर्ये पर लगने वह वलयाकार ग्रहण का असर भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए देश में इसका धार्मिक महत्व भी नहीं होगा। ये सूर्य ग्रहण टेक्सास से शुरू होकर मेक्सिको के साथ ही मध्य अमेरिका, कोलंबिया और ब्राजील के कुछ हिस्सों से होकर गुजरता हुआ अलास्का और अर्जेंटीना तक दिखाई देगा।
 
अंतिम ग्रहण होगा चंद्र ग्रहण 
 
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात में होगा। ये आंशिक ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखेगा। इस दिन शरद पूर्णिमा रहेगी। ये चंद्र ग्रहण रात 1.05 पर शुरू होगा और रात 02.24 पर खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही एशिया के कई देशों सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी-दक्षिणी अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखेगा।
 

Leave a comment