
रोहित शेट्टी जल्द ही कलर्स टीवी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’सीजन 14 लेकर आ रहे है। इस शो में सुमोना चक्रवर्ती और आसिम रियाज के अलावा सभी कंटेस्टेंट की फ्लाइट भी फिलहाल रोमानिया लैंड कर चुकी हैं। इन कंटेस्टेंट में से एक चर्चित कंटेस्टेंट हैं, जिनका नाम अदिति शर्मा है। इस शो को लेकर अदिति ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे जानकर सब हैरान हो गए हैं। अदाकारा का ये पहला रियलिटी शो है और इसलिए 6 महीन पहले से ही अदिति ने इस शो के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी।
बता दें कि अदिति ने इस बात का खुलासा किया है कि “मैंने फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ कार्ब्स कम करने पर भी काम शुरू कर दिया था। ये बात तो सही है कि कार्ब्स से आपको ज्यादा एनर्जी मिलती है। लेकिन मैंने कार्ब्स कम करते हुए प्रोटीन लेना शुरू कर दिया। क्योंकि प्रोटीन आपको वो ताकत देता है,जो फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए काम आती है। मैंने कोई भी जंक फूड नहीं खाया है। साथ ही मेरी पूरी कोशिश रही है कि 6 महीने तक कोई फैट मेरे पेट में न जाए। 6 महीने से मैंने न रोटी खाई है न ही चावल। लेकिन मैं दाल और पनीर खा रही हूं, क्योंकि उसमें बहुत प्रोटीन होता है। वैसे भी कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है”।
एक्साइटेड है घर के लोग
गौरतलब है कि अदिति ने आगे कहा है कि खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर मेरे माता-पिता मुझसे भी ज्यादा उत्साहित हैं। उनको पूरा विश्वास है कि मैं ये शो जीत जाऊंगी। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी के साथ वापस आने के बाद वो मेरा विजय तिलक करने वाले हैं। लेकिन मैंने अब तक इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। मैं इस शो में जाऊंगी,एंजॉय करूंगी और डर की बात करें तो, फिलहाल मुझे पता नहीं कि मुझे किससे डर लगता है।
Leave a comment