Khatro Ke Khiladi Season 10: तेजस्वी पर गुस्सा होते दिखे रोहित शेट्टी

Khatro Ke Khiladi Season 10: तेजस्वी पर गुस्सा होते दिखे रोहित शेट्टी

खतरों के खिलाड़ी 10में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने भोलेपन और बेहतरीन टास्क परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत रही हैं. वहीं शो में होस्ट रोहित शेट्टी संग उनकी मस्ती भी लोगों को बहुत भा रही है. लेकिन शो में एक वक्त ऐसा भी आया है, जब रोहित शेट्टी उनके ऊपर काफी गुस्से में दिखे और उन्होनें तेजस्वीप्रकाश को हद में रहने के लिए कहा

दरअसल, तेजस्वी रोहित पर आरोप लगाते हुए कहती हैं कि वो अमृता खानविलकर के साथ थोड़ा नरमी से पेश आते हैं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार देखने को मिली है. वहीं शो में तेजस्वी ये सब फनी तरीके से रोहित को कहती है. तेजस्वी ने कहा- रोहित सर ने अमृता को एडवांटेज दिया. मेरे पैर जल गए हैं इसलिए. इसी बात पर रोहित  ने तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि - मैं यहां पर किसी शॉर्टकट की वजह से नहीं आया हूं, मैं आज जो कुछ भीहूंउसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है. रोहित ने आगे तेजस्वी से कहा, अपनी हद में रहो तेजस्वी, नहीं तो शो से बाहर कर दी जाओगी.

 वहीं शो में अब तक यह पता नही लग पाया है किरोहित तेजस्वी से सच में नराज है या फिर यह सब मज़ाक था.

आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों शो में ऐसा ही एक टास्क हुआ था, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला.जिसमे कंटेस्टेंट को अपने फोन की कुर्बानी देनी पड़ी थी.वहीं टास्क के मुताबिक कंटेस्टेंट को तीन मोबाइल फोन को अनलॉक करना था. साथ ही उनको तीन पासवर्ड भी दिए गए थे जो अलग-अलग कंटेनर में थे. उन कंटेनर में कीड़े मकौड़ों की भरमार थी. ट्विस्ट ये था कि अगर कंटेस्टेंट इस टास्क में फेल हो जाते हैं, तो उनके फोन तोड़ दिया जाएंगे. तेजस्वी टास्क पूरा नहीं कर पाई तो उनका फोन तोड़ दिया गया. अपने फोन टूटने से तेजस्वी प्रकाश खासी नाराज हो गईं थीं.

Leave a comment