KBC 15 को मिला सीजन का पहला करोड़पति, 21 साल के इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

KBC 15 को मिला सीजन का पहला करोड़पति, 21 साल के इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

KBC 15: टीवी का जाना माना बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। मनोरंजन के साथ साथ लोगों का ज्ञान भी बढ़ा रहा है। शो के 15वें सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। सिविल सर्विेसेज की तैयारी कर रहे कंटेस्टेंट ने एक करोड़ जीत लिया है। ये कंटेस्टेंट इस सीजन का पहला कंटेस्टेंट है जिसने ये धनराशि अपने नाम की है।

हाल ही में शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बी सीट से खड़े होकर ऐलान करते है कि जसकरन ने एक करोड़ रुपये जीत लिए है। अमिताभ बच्चन इस मौके पर जसकरन को गले लगाते दिखाई देते हैं। वहीं इस खुशी से पंजाब का मुंडा भी काफी खुश हो जाता है।

कौन हैं जसकरन

 जसकरन का बात की जाए तो जसकरन सिविल सर्विेसेज की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि केबीसी में जीती हुई कमाई ही उनकी पहली कमाई है। वह पंजाब के बहुत छोटे गांव खालड़ा के रहने वाले है। उन्होंने शो में बताया कि उनके गांव से आज तक बहुत ही कम लोगों ने ग्रेजुएशन किया है और उन्हीं में से एक वो खुद भी हैं।वहीं अब जसकरन के सामने 16वां सवाल पूछा जाएगा। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि जसकरन 7करोड़ की राशि अपने नाम कर पाते हैं या 1 करोड़ लेकर ही उन्हें जाना पड़ेगा।

कब आएगा ये एपिसोड?

जसकरण 1 करोड़ के प्रश्न का उत्तर देकर करोड़पति बन जाते हैं और 7 करोड़ का प्रयास करते हैं। यह एपिसोड 4 और 5 सितंबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। 'केबीसी' ब्रिटिश क्विज़ शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर' का हिंदी वर्जन है। अमिताभ 2000 में इसके पहले सीज़न से ही शो की मेजबानी कर रहे हैंवहीं  तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

Leave a comment