कार्तिक आर्यन की फैमिली हुई मुंबई होर्डिग हादसे का शिकार, इस खास शख्स की हुई मौत

कार्तिक आर्यन की फैमिली हुई मुंबई होर्डिग हादसे का शिकार, इस खास शख्स की हुई मौत

Mumbai Hoarding Accident: महाराष्ट्र के मुंबई पर बारिश और तूफान की वजह से घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया था। जहां एक बड़ी होर्डिंग के पेट्रोल पर गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो गई थी।वहीं इन मृतकों में कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार का नाम शामिल है।

हादसे के 56 घंटों के बाद एक्टर के मामा-मामी का शव बाहर आया है वहीं अभी इसको लेकर कार्तिक आर्यन का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, एक्टर के मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे वो अपनी पत्नी अनीता चंसोरिया के साथ मुंबई आए थे वो जबलपुर के सिविल लाइन्स में रहते थे और कुछ जरूरी काम से मुंबई आए थे।

आंधी तूफान में फंसे

दरअसल, वो उन्हें अपने बेटे से मिलने के लिए अमेरिका जाने कि तैयारी में थे और कुछ दिन मुंबई में रुकने के लिए आए हुए थे। उनको वापस मध्य प्रदेश भी जाना था। जब उनके बेटे यश की बात अपने माता-पिता से नहीं हो पाई तो उन्होंने रिश्तेदारों से मदद ली जिसके बाद पता चला कि उनके माता-पिता मुंबई की आंधी में ही फंस गए हैं। जब मामले की जांच पड़ताल हुई तो 56घंटे बाद अब दोनों का शव बरामद हुआ है।

16 लोगों की गई जान

अथॉरिटी की ओर से इस मामले पर कहा गया है कि एक्टर के मामा का फोन जब ट्रेस किया गया तो उसकी आखिरी लोकेशन किसी पेट्रोल पंप के पास मिली थी। अथॉरिटी ने जानकारी दी कि उसी दौरान ये हादसा हुआ होगा और दोनों की मौत हो गई होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मामले में जो अंतिम 2 शव बरामद हुए हैं वो इन्ही दोनों लोग के हैं। वहीं इस मामले में अब तक 16 लोगों की जानें गईं और 75 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल जगह को सील करके आगे का एक्शन लिया जा रहा है।

Leave a comment