Mallikarjun Kharge Imran Masood: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लखनऊ में सांसद इमरान मसूद को लेकर एक बड़ी नसीहत दे दी है। खड़गे ने मंच से ही इमरान मसूद को समझाते हुए कहा कि सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा, काम करके दिखाना होगा।खड़गे ने कहा कि वो इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर देखते हैं। टीवी पर वो बड़े जोश और जोरदार अंदाज में अपनी बात रखते हैं। उनकी बात सुनकर अच्छा भी लगता है। लेकिन सिर्फ टीवी पर बोलना ही काफी नहीं है।
सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना कांग्रेस से बात किए प्रत्याशी घोषित कर दिए
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। सहारनपुर के सांसद और यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा के एकतरफा फैसलों पर खुलकर नाराजगी जताई है। दरअसल, सपा की पहली उम्मीदवार सूची में बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना कांग्रेस से बात किए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए, जिससे मसूद भड़क गए। उन्होंने इसे गठबंधन धर्म के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसे कदमों से सीधा फायदा बीजेपी को पहुंचेगा।
Also read: अब आसानी से होगी हाई शुगर-फैट और नमक वाले पैकेट बंद खाने की पहचान, सुप्रीम कोर्ट का FSSAI को निर्देश
पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए 60 सीटों पर भी समझौता नहीं करेगी
25 नवंबर को एक इंटरव्यू में मसूद ने 26 सीटों के कथित प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस गठबंधन में सहयोगी है, भिखारी नहीं। वहीं 26 नवंबर को उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी अपना जनाधार मजबूत करने के लिए 60 सीटों पर भी समझौता नहीं करेगी। मसूद ने सपा पर बंद कमरे की बैठकों की बातें मीडिया में लीक करने का आरोप भी लगाया और सपा के अलग चुनावी घोषणापत्र लाने की योजना पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने मायावती को विपक्षी गठबंधन में शामिल करने की वकालत की और कहा कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में राहुल गांधी ही सबसे बड़ी गारंटी हैं।