Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 8 July 2026: हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट,जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 8 July 2026: हरियाणा-राजस्थान समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट,जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 8 July 2026: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा हो गया है।

मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें कई जगहों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

आकाशीय बिजली का दिखेगा कहर

देश में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी परेशानी बढ़ा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत 8 जुलाई को 13 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है। आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

वहीं, 8 जुलाई से दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात के बाकी हिस्सों और राजस्थान तथा हरियाणा की तरफ बढ़ा है। निचली ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।    

Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा-बिहार-मुंबई समेत 25 राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 8 जुलाई को देश के 13 राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्म-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात, ₹165 करोड़ की 54 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद चम्पावत में ₹165.68 करोड़ की लागत की 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹16,567.56 लाख की लागत की 21 योजनाओं का लोकार्पण तथा 33 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़े, एयर इंडिया ने 3 शहरों की उड़ानें रोकीं, 30 नवंबर तक नहीं उड़ेंगे विमान

Air India Flight Cancelled: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी दिखने लगा है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन बड़े शहरों के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द कर दी हैं।

WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से हैक हो सकता है अकाउंट, I4C ने जारी की साइबर सुरक्षा चेतावनी

Whatsapp Wev Alert: WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम चेतावनी जारी की गई है। भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने आगाह किया है कि पहले से लॉगिन WhatsApp Web सेशन का गलत इस्तेमाल कर किसी के अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच बनाई जा सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast