Kal Ka Mausam 31 August 2026: 31 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में भी व्यापक बारिश का अनुमान है। IMD ने उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 31 अगस्त को कई जगह बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-NCR में उमस से राहत मिल सकती है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है।
मध्य भातर के मौसम का हाल
मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। खास तौर पर छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत में भारी बारिश का संभावना
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहेगा। बिहार में 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अन्य राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर बना रहेगा।
Also read: कर्नाटक में मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, वाल्मीकि निगम घोटाले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना