ISI Module Busted: पंजाब के लुधियाना में बड़ा खुलासा हुआ है। यह एक दुकानदार को खुफिया रिपोर्ट पाकिस्तान भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की दुकाना जूता की थी। पुलिस के अनुसार वह शहर की सारी गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था।
दुकान के बाहर लगाए गए चाइनीज सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव फीड पाकिस्तान भेजा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपी दुकानदार को पकड़ा गया। जांय में यह भी सामने आया है कि वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां देता था।
पाकिस्तान हैंडलर्स के कहने पर किराए पर दुकान ली
पुलिस को आशंका है कि इस जासूसी के पीछे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। बताया जा रहा है कि सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी सिमरत पाल सिंह ढींडसा के मुताबिक पाकिस्तान हैंडलर्स के कहने पर उसने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर दुकान ली थी। इसके लिए वह 40 हजार रुपए महीना किराया देता था।
शक गहराने के बाद की गई गिरफ्तारी
बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार को सीसीटीवी फीड पाकिस्तान भेजने के लिए लगभग 3 लाख रुपए मिले थे। आरोपी ने दुकान खोलने के बाद वहां कोई खास कारोबारी गतिविधि नहीं की। हालांकि, दुकान के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की दिशा और उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया।
Also read: दिल्ली-NCR के ऑटो टैक्सी चालक ने किया हड़ताल का ऐलान, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध