Kal Ka Mausam 14 July 2026: देशभर में मानसून के विस्तार होने के बाद लगातार मौसम करवट ले रहा है। देशभर के 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अगले 12 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बरसात होगी।
उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से आने वाले 7 दिन के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोतर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की एक्टिविटी बढ़ने की आशंका है।
22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई से 20 जुलाई तक दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Also read: Aaj Ka Mausam 13 July 2026: देश के 14 राज्यों के लिए अगले 12 घंटे भारी, बारिश-आंधी और 75 Kmph की तेज हवाओं का खतरा
दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रह सकते हैं लेकिन, बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।