Search KhabarFast

Press ESC to close

JNU Controversy: जेएनयू में फिर मचा बवाल, मेस के खाने को लेकर छिड़ा तगड़ा संग्राम

JNU Controversy: जेएनयू में फिर मचा बवाल, मेस के खाने को लेकर छिड़ा तगड़ा संग्राम

Protest In JNU:देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेनएयू एक बार फिर विवाद में है। पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय अलग-अलग वजहों से खबरों में है। एक तरफ कुलपति के बयान को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अब मेस के खाना को लेकर बवाल मच गया है।

दरअसल, जेएनयू के वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुडी के बयान को लेकर भी विवाद हो रहा है। कुछ दिन पहले वाइस चांसलर ने यूजीसी रेगुलेशन को लेकर विक्टिम कार्ड को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दलितों की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हमेशा विक्टिम बनकर या विक्टिम कार्ड खेलकर तरक्की नहीं कर सकते। अब उनके इस बयान का विरोध हो रहा है।

मेस के खाना पर बवाल

वहीं, दूसरी तरफ छात्रों का एक गुट मेस के खाने को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। कोयना हॉस्टल के सात छात्रों पर मेस का खाना बांटने का आरोप लगाते हुए उनपर जुर्माना लगाया गया है। छात्रों को निर्देश भी दिया गया है कि सात दिनों के भीतर जुर्माना करें। चेतावनी भी दी गई है कि अगर आगे से नियमों का उल्लंघन किया गया तो प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।  जिसके बाद छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन की तरफ से लगाए गए जुर्माने को गलत बता रहे हैं।

लॉन में क्लास को लेकर हंगामा  

जेएनयू के चर्चा में आने की एक वजह और है लॉन में क्लास होना। दरअसल, क्लासरूम बंद होने के कारण छात्रों की क्लास यूनिवर्सिटी के लॉन में कराई गई। बता दें कि पिछले कुछ समय से जेएनयू छात्र संघ ने हड़ताल कर रखी है। हड़ताल के कारण नियमित क्लासरूम में पढ़ाई नहीं हो रही है। जिसके कारण छात्रों को लॉन में क्लास करनी पड़ रही है। इसके अलावा जेनएयू कैंपस में जेएनएसयू की अध्यक्ष को आने पर रोक लगा दी गई है। कुछ दिनों से इसको लेकर भी प्रदर्शन हो रहे हैं।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या फिर जाएगी अमेजन में कर्मचारियों की नौकरी? कंपनी ने जारी किया बयान

अमेजन ने मई 2026 में बड़ी छंटनी की खबरों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि 14,000 कर्मचारियों की छंटनी से जुड़ी खबरें “गलत और बेबुनियाद” हैं।

यमुना स्वच्छता के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा संकल्प, 'ग्रीन बजट' का बड़ा हिस्सा यमुना सफाई के लिए आवंटित

Delhi News: दिल्ली की उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार आईएसबीटी, कश्मीरी गेट के सामने स्थित वासुदेव घाट तथा हनुमान मंदिर के सामने स्थित यमुना बाजार घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों की स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विकास तथा यमुना पुनर्जीवन से जुड़े चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यमुना रिवरफ्रंट विकास की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी मानसून व ग्रीष्मकालीन चुनौतियों के लिए विभागों की तैयारियों का जायजा लेना था।

प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सहारनपुर में होंगे कार्यक्रम

लंबे समय के इंतजार के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अब जल्द ही होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को सहारनपुर दौरे के दौरान इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast