
जमुई: शादी एक पवित्र बंधन हैं। जिसमें दो व्यक्ति ही नहीं दो परिवार एक रिश्ते में बंधते हैं जिसे शादी का नाम दिया गया हैं लेकिन आज के समय में शादी पवित्र बंधन नहीं रहा हैं कई लोग तो शादी को एक मजाक की तरह लेते हैं। मालूम हैं कि ये बातें आपको हवा के जैसे लग रही होगी, लेकिन ऐसा ही एक माला सामने आया हैं जिसमें शादी को खेल समझा गया हैं। बता दें कि बिहार के एक ने शख्स ने 6 लड़कियों से शादी की हैं वो भी अलग-अलग राज्यों में, हालांकि कहते हैं कि झूठ कब तक छिपेगा एक दिन तो बाहर आना ही हैं ऐसा ही बिहार के इस शख्स के साथ हुआ और इसका सारा भेद खुल गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल ये मामला शुरू होता हैं रेलवे स्टेशन से। जब बिहार का छोटू नाम का शख्स अपनी परिवार के साथ रेल की टिकट के लिए खड़ा था। तभी वहां छोटू के साले ने उसे देख लिया और उस पुलिस स्टेशन ले गया। अब आप ये कहेंगे कि ऐसा क्या हो गया कि छोटू के साला सीधा पुलिस स्टेशन लेकर गया। तो हुआ कुछ ऐसा कि छोटू किसी ओर महिला के साथ स्टेशन पर दिखा यानी छोटू अपनी दूसरी पत्नी के साथ था और उसे पहली पत्नी के भाई ने देख लिया जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और फिर सब कुछ सामने आया कि छोटू ने 6 लड़कियों के साथ शादी रचा रखी हैं वो भी अलग-अलग राज्यों से।
पहली पत्नी के हैं दो बच्चे
छोटू की पहली पत्नी से उसके चार बच्चे भी हैं। वहीं डेढ़ साल पहले जिस महिला को उसने छोड़ा था, उससे भी दो बच्चे हैं। वहीं बताया जा रहा हैं कि छोटू ने अपनी पहली पत्नी अपने घर छोड़ रखी हैं। बताया जा रहा हैं कि साल 2018 में मेरी बेटी की छोटू से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। करीब डेढ़ पहले बच्चे की दवाई लाने के बहाने साइकिल लेकर दामाद छोटू घर से निकला था। उस दिन के बाद से दामाद के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। जिसके बाद बेटे ने इसे दूसरी महिला के साथ स्टेशन पर पकड़ा।
आर्केस्ट्रा बजाने जाता हैं वहीं कर लेते हैं शादी
वहीं जांच में पता चला कि छोटू देवघर के मां शारदा आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने का काम करता है। इसने चार राज्यों की छह महिलाओं से शादी की है। छोटू ने चिनवेरिया, सुंदरटांड़, रांची, संग्रामपुर, दिल्ली और देवघर की रहने वाली महिलाओं से शादी की हैं। सभी के साथ छोटू के बच्चे भी हैं।वहीं जिन लोगों के साथ वह काम करता हैं उनका कहना हैं कि वह जहां भी आर्केस्ट्रा करने जाता है वहां पर शादी रचा लेता है। अभी तक छह शादियां कर चुका है। परिवार भी बढ़ाता है फिर पहली पत्नी को छोड़कर भाग जाता है। दूसरी जगह जाकर एक और शादी कर लेता है।
Leave a comment