Search KhabarFast

Press ESC to close

jammu-Kashmir:किश्तवाड़ में 2 आतंकियों का हुआ सफाया, सुरक्षाबलों ने दो एके-47 राइफल बरामद की

jammu-Kashmir:किश्तवाड़ में 2 आतंकियों का हुआ सफाया, सुरक्षाबलों ने दो एके-47 राइफल बरामद की

Terrirost Killed In JK: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सेना ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के शव बरामद किए गए। आतंकियों के पास से 2 एके-47 बरामद हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में दो लोग आतंकी मारे गए।

घर में छिपे थे आतंकी  

सेना के अधिकारियों ने बताया कि एक पहाड़ी पर मिट्टी के बने हुए घर में आतंकी छिपे हुए थे। वहां से आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान अभी भी जारी है। अब तक दो आतंकियों की लाश बरामद हुई है। पिछले महीने चटरू जंगल इलाके में आतंकवादियों और सेना के बीच आधा दर्जन मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक सैनिक शहीद हुए और एक आतंकवादी को भी मार गिराया गया।

सेना ने क्या कहा? 

सेना की तरफ से सोशल मीडिया पर कहा गया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईबी और अपने इंटेलिजेंस सोर्स के जरिए मिली सूचना के आधार पर किश्तवाड़ में ऑपरेशन शुरू किया गया। ताकी इलाके में मौजूद आतंकियों का सफाया हो सके। पहले सेना और आतंकियों के बीच थोड़ी देर मुठभेड़ हुई। इसके बाद रविवार 11 बजे के करीब सीआईएफ डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला और एनकाउंटर शुरू किया। जिसमें दो आतंकी मारे गए। आतंकियों के पास से दो एके-47 में बरामद हुई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें