
PM Modi Lashesh Out On Congress:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत रैपिड मेट्रो रेल का उद्घाटन करने के बाद मेरठ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस पर निशाना साधने से चूके नहीं। एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा कि विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पूरा देश गर्व से आगे बढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने एक एआई समिट को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।
पीएम का कांग्रेस पर निशाना
पीएम मोदी ने आगे कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेसी कपड़े उतार कर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों से कहना चाहता हूं, आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो किया है वह दिखता है कि सबसे पुरानी पार्टी बैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि हम वह लोग हैं जो गांव में किसी की शादी-ब्याह होता है तो पूरा गाव उसे सफल बनाने का प्रयास करता है।
एआई समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि ये लोगो मोदी से नफरत करते है, मेरी कब्र खोदना चाहते हैं मेरी मां को गाली देने से भी नहीं चूकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था और ना ही वहां भाजपा का कोई नेता मौजूद था। उन्होंने कहा कि ये देश का कार्यक्रम था देश के सम्मान का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि अब चारों तरफ कांग्रेस की थू-थू हो रही है। ऐसी हरकत कांग्रेस की लगातार चल रही है।
Leave a comment