Search KhabarFast

Press ESC to close

‘द केरल स्टोरी 2’ के बीफ सीन पर अनुराग कश्यप का तीखा हमला, बोले- फिल्ममेकर का मकसद...

‘द केरल स्टोरी 2’ के बीफ सीन पर अनुराग कश्यप का तीखा हमला, बोले- फिल्ममेकर का मकसद...

Anurag Kashyap on The Kerala Story 2: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने आगामी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोस बियॉन्ड' पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म को 'बकवास प्रोपेगैंडा' करार दिया और इसके मेकर्स पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि फिल्म लोगों को बांटने और नफरत फैलाने की कोशिश करती है, जबकि इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ पैसे कमाना है। उन्होंने फिल्ममेकर को 'लालची' बताते हुए कहा 'फिल्ममेकर एक लालची आदमी है, वह सिर्फ पैसे कमाना चाहता है।'

बीफ सीन पर जताया गुस्सा

विवाद का मुख्य कारण फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया एक सीन है, जहां एक महिला को जबरन बीफ खिलाया जाता है, जिसे इस्लाम में कन्वर्जन का हिस्सा दिखाया गया है। अनुराग ने इस सीन पर विशेष रूप से गुस्सा जताया और कहा 'ऐसा बीफ कौन खिलाता है? ऐसा तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता।' उन्होंने इसे पूरी तरह अवास्तविक और सनसनीखेज बताया, जो समाज में विभाजन पैदा करने के लिए जानबूझकर डाला गया लगता है।

'द केरल स्टोरी 2' विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जिसका निर्देशन कामख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। पहले भाग की तरह ही यह सीक्वल भी 'लव जिहाद' और कन्वर्जन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है, जिसके चलते केरल में बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन और कई संगठनों ने इसे राज्य की छवि खराब करने वाली और फर्जी नैरेटिव वाली फिल्म बताया है। कोर्ट में भी फिल्म के सर्टिफिकेशन पर सुनवाई चल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, असम बाढ़ में उजड़े परिवारों के लिए बनें मसीहा; बेघरों को मिलेंगे नए घर

Salman Khan: देशभर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। तो वहीं, असम, केरल और गुजरात में आई बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, असम में आई बाढ़ में अभीतक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि हजारो लोगों को बेघर होना पड़ा और राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ा। इसी बीच, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक मसीहा बनकर सामने आए हैं।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast