Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रीनगर-कारगिल हाईवे हिमस्खलन की वजह से हुआ ठप, 7 लोगों की मौत, सीएम और उपराज्यपाल ने जताया दुख

श्रीनगर-कारगिल हाईवे हिमस्खलन की वजह से हुआ ठप, 7 लोगों की मौत, सीएम और उपराज्यपाल ने जताया दुख

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बड़ा हादसा हो गया है। गांदरबल जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से 7लोगों की मौत हो गई। जबकि 5लोग घायल हो गए। घटना के बाद श्रीनगर-कारगिल हाईवे को बंद कर दिया गया है। वहीं यह पूरा हादसा जोजिला दर्रे के पास हुआ है। फिलहाल, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस और आपदा प्रबंधन के जवान रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन से एक यात्री वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसके परिणामस्वरूप सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य घायल हो गए। हिमस्खलन के तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पुलिस कर्मियों सहित बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने और मलबे से शवों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए पास के चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 1तारीख को कहा कि उन्होंने कारगिल के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल का दौरा करने और राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “आपदा राहत बलों और बीआरओ सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौत के आंकड़ों की पुष्टि

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X को हुई मौतों की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की दुखद मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।” अधिकारियों ने बताया कि बीआरओ और पुलिस की टीमें मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर सीएम उमर अब्दुला ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लिखा शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें