Search KhabarFast

Press ESC to close

Pulwama Attack: आज के ही दिन शहीद हुए थे 40 जवान, जानिए कैसे भारत ने लिया था बदला?

Pulwama Attack: आज के ही दिन शहीद हुए थे 40 जवान, जानिए कैसे भारत ने लिया था बदला?

Pulwama Attack 6th Anniversary: 14फरवरी 2019ये वो तारीख है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। एक ऐसा दिन जिसे कोई भी देशवासी भूल नहीं सकता। इस दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमला को आज 6साल हो गए है। लेकिन इसके जख्म अभी भी ताजा है। इस आतंकवादी हमले में CRPF के 40जवानों शहीद हुए थे। इस हमले की सारी जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने  ली। जिसके बाद भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला लिया। भारत ने इस हमले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

CRPF के काफिले पर हुआ हमला

14फरवरी 2019को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर CRPF का एक बड़ा काफिला बस से सफर कर रहा था। इन बसों में करीब 2547जवान मौजूद थे। लेकिन जब ये काफिला पुलवामा पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से एक कार ने इस बस को जोरदार टक्कर मार दी। उसमें भारी मात्रा में विस्‍फोटक रखा हुआ था। ऐसे में टक्कर होते ही विस्फोट हुआ। जिसमें CRPF के 40जवान शहीद हो गए।

पाकिस्तान को सिखाया सबक

इस हमले की सारी जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने  ली। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला किया। इस हमले के ठीक 12दिन बाद यानी 25फरवरी की देर रात को भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के बालाकोट में दाखिल हुई। जिसके बाद सेना ने एयर स्ट्राइक के जरिये आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

इसके जवाब में पाकिस्तान की वायु सेना जम्मू-कश्मीर में घुसकर हवाई हमला करती है। जवाबी कार्रवाई के दौरान भारत पाकिस्तान में मिग-21बाइसन लड़ाकू का उतारता है। लेकिन ये विमान पाकिस्तानी सेना के कब्जे में आ गया। उस विमान में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान मौजूद थे, जिन्हें पाकिस्तान ने पकड़ लिया।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई

हालांकि, 1 मार्च 2019 के दिन पाकिस्तान ने अभिनंदन वर्धमान को छोड़ दिया था। जिसके बाद भारत सरकार ने अभिनंदन वर्धमान को 'वीर चक्र' से सम्मानित किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Aaj Ka Mausam: फुहारों से ठंडा हुआ दिल्ली-NCR, UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें 05 अप्रैल का मौसम

IMD Rain-Hailstorm Alert: देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की फुहारों और बादलों ने गर्मी से राहत दी है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast