Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Today Price: चांदी की कीमत ₹3.23 लाख/KG, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा सोना; जानें ताजा भाव

Gold-Silver Today Price: चांदी की कीमत ₹3.23 लाख/KG, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा सोना; जानें ताजा भाव

Gold-Silver Latest Rate:भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आग लग चुकी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की फ्यूचर्स कीमतें 20,400 रुपये की तेजी के साथ 3.23 लाख रुपये प्रति किलो तक दर्ज की गई। जबकि, जबकि सोने की कीमतें 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से पार निकल गईं। यह उछाल वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों, बढ़ती मांग और आपूर्ति की कमी के कारण आया है।

सोने-चांदी के ताजा भाव 

MCX पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोने की फ्यूचर्स कीमतें 1,300 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,988 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है। तो वहीं, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी 7,869 रुपये चढ़कर 3,19,949 रुपये प्रति किलो दर्ज हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 3,16,570 रुपये प्रति किलो की कीमत से मिल रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 3,15,990 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

उछाल के प्रमुख कारण

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी और यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा के कारण यह उछाल देखने को मिल रहा है। जिस वजह से निवेशक सुरक्षित संपत्तियों पर भरोसा कर रहे हैँ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी 94.74 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, जबकि सोना 4,670 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास मंडरा रहा है। भारत में चांदी की मांग सौर ऊर्जा उद्योग से बढ़ी है, जहां चीन और भारत जैसे देश रिकॉर्ड आयात कर रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 13 November: आज सोने की कीमत में तेजी तो चांदी हुई धड़ाम, यहां जानें 13 नवंबर को आपके शहर में क्या है ताजा रेट्स

13 November Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी सत्रों में दोनों कीमती धातुओं के दामों ने तगड़ा झटका दिया है। क 12 नवंबर 2026 गुरुवार को दोनों की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोने का पिछला बंद भाव 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसके बाद आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इसकी कीमतों में 54 रुपये तेजी देखी गई, जिसके बाद इसका भाव 1,36,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,885.30 डॉलर प्रति औंस देखी गई।

BSF Recruitment 2026 सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! BSF समेत CAPF में 1,167 पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

BSF Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। देश की सेवा करने की चाह रखने वालों के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। BSF ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) के कुल 1,167 पदों पर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के जरिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Stock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले, FIIs की खरीदारी जारी

Stock Market Today: गुरूवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की आक्रामक खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की लगातार बिकवाली के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast