Jagdeep Dhankhar Admits In Hospital:पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने के दौरान वह बेहोश होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। जहां कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
शुरुआती उपचार होने के बावजूद उनके स्वासथ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। इसे देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से दिल्ली एम्स लाया गया। उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सुबह टहलने के दौरान हुए बेहोश
बताया जा रहा है कि बुधवार यानी 11 अक्टूबर के दौरान जगदीप धनखड़ अचानक बेहोश गिर पड़े और कुछ मिनट तक बेहोश रहे। उनके साथ मौजूदा सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पीसीआर वाहन से घर पहुंचाया गया। इसके बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ उनका इलाज कर रहे हैं।
उपराष्ट्रपति पद से दिया था इस्तीफा
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदा स्थिति के बारे में डिटल जानकारी उपलब्ध नहीं है। एम्स प्रशासन ने भी अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। हालांकि, उन्होंने 2025 में उपराष्ट्रपि पद से इस्तीफै दे दिया था।
Also read: दिल्ली के सरकारी बाबू हो जाएं सावधान! फाइल लटकाई तो जेब से जाएगा पैसा, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन