Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के सरकारी बाबू हो जाएं सावधान! फाइल लटकाई तो जेब से जाएगा पैसा, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन

दिल्ली के सरकारी बाबू हो जाएं सावधान! फाइल लटकाई तो जेब से जाएगा पैसा, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन

Delhi Government New Law: दिल्ली सरकार ने आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और महीनों तक फाइलों के लंबित रहने की समस्या से राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेखा गुप्ता सरकार ने ‘दिल्ली (नागरिकों का समयबद्ध और आसान सेवा वितरण का अधिकार) अधिनियम, 2026’ अधिसूचित कर दिया है। यह कानून 2011 के पुराने कानून की जगह लेगा। नए कानून के तहत सरकारी सेवाओं के लिए तय समय सीमा निर्धारित की गई है और देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है।

समय से काम होने के लिए नई व्यवस्था

नए कानून में विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए निर्धारित समय सीमा तय की गई है। इसके तहत नामित अधिकारियों को तय समय के भीतर आवेदन का निपटारा करना होगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को बिना अनावश्यक बाधाओं के समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना और विभागों की जवाबदेही तय करना है।

ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग की सुविधा

नए कानून के तहत नागरिक सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक आवेदन को एक यूनिक एप्लिकेशन नंबर दिया जाएगा, जिसके जरिए आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। सभी विभागों को डिजिटल रिकॉर्ड बनाए रखने और आवेदन की स्थिति नियमित रूप से अपडेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। यदि किसी आवेदन को खारिज किया जाता है तो संबंधित अधिकारी को उसका कारण लिखित रूप में बताना होगा।

देरी होने पर स्वत: अपील की सुविधा

कानून की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सेवा नहीं दी जाती है तो नागरिक को अलग से अपील दाखिल नहीं करनी होगी। ऐसी स्थिति में मूल आवेदन स्वत: ही विभाग की सिटिजन ग्रीवेंस रिड्रेसल अथॉरिटी के समक्ष अपील माना जाएगा। प्राधिकरण को सामान्य रूप से 30 दिनों के भीतर फैसला करना होगा। यदि मामला तब भी नहीं सुलझता है तो इसे स्वत: दिल्ली सर्विस राइट्स कमीशन को भेज दिया जाएगा।

Also read: Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, बॉटनिकल गार्डन से सीधे बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो

अधिकारियों पर लगेगा इतना जुर्माना

सरकार ने सेवा वितरण में अनावश्यक देरी रोकने के लिए दंडात्मक प्रावधान भी जोड़े हैं। देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से अधिकतम 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा बिना वैध कारण के आवेदन खारिज करने पर भी 250 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का अलग जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से पहले संबंधित अधिकारी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।

'नागरिक देवो भव'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि नागरिकों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर सेवाएं मिलें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नागरिक देवो भव' और 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि नया कानून सरकारी विभागों को अधिक जवाबदेह बनाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान, बॉटनिकल गार्डन से सीधे बोड़ाकी तक दौड़ेगी मेट्रो

Noida Metro:नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही बॉटनिकल गार्डन से सीधे ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी तक मेट्रो सेवा शुरू होने की दिशा में काम आगे बढ़ने वाला है। इस परियोजना के तहत नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार किया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को सौंपी गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को करीब 2,254.35 करोड़ रुपये का ठेका दिया

NPS में करोड़ों का घोटाला! पेंशनर्स का पैसा डूबा?, ट्रस्ट से आया फोन, फिर जो हुआ...

NPS Scam Alert: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए NPS को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। NPS में 800 करोड़ के निवेश में लापरवाही के आरोपों के बाद अब NPS ट्रस्ट की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast