इस देश में मोटा होना है गैर-कानूनी, जानें इस अजबो-गरीब कानून के बारे में

इस देश में मोटा होना है गैर-कानूनी, जानें इस अजबो-गरीब कानून के बारे में

नई दिल्ली: दुनिया में 193 देशों को मान्यता मिल हुई है और हर देश के अपने अलग-अलग खान-पान और कानून बने हुए है। हालांकि कई देशों के कानून बहुत अजीबो-गरीब बनाएंगे जिससे सुनकर हैरानी होगी। दरअसल आज के आधुनिक समय के खान-पान ने लोगों के सेहत पर बहुत असर डाला है। इससे लोग मोटोपा का शिकार होते है हालांकि मोटा होना आम बात है। लेकिन दुनिया के उन देशों के बारे में बताएंगे जिससे गैर-कानूनी माना जाता है।

आपको बता दें कि जापानी में सन् 2009 में एक कानून लाया गया जिसके मुताबिक अगर जापान के किसी व्यक्ति मोटा हो जाते है तो उससे गैर-कानूनी माना जाता है। जापान के कानून के अनुसार, 40 वर्ष से अधिक के पुरुष की कमर 33.5 और महिलाओं की कमर 36 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं अगर आपके घर में लगा बिजली का बल्ब फ्यूज हो जाए या खराब हो जाए तो आप क्या करते हैं? जाहिर है उसे अपने ही हाथों बदल देते हैं, क्योंकि यह तो एकदम आसान काम है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में ऐसा करना गैरकानूनी माना जाता है। वहां बल्ब बदलने का काम कोई प्रशिक्षित इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है। अगर आपने इस कानून को न मानने की हिमाकत दिखाई, तो आप पर 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इसके अलावा आमतौर पर ऐसा देखने में आता है कि कभी-कभी करेंसी नोट लोगों के पैरों के नीचे भी आ जाते हैं, लेकिन थाईलैंड में ऐसा गलती से भी करना गैरकानूनी है। थाई पैसों पर पैर रखना कानून के खिलाफ है, क्योंकि उन पैसों पर शाही परिवार की तस्वीरें छपी होती हैं। यहां के कानून के मुताबिक, पैसों पर पैर रखना शाही परिवार का अपमान करना है और इसके लिए दोषी को सजा भी दी जा सकती है।

Leave a comment