Search KhabarFast

Press ESC to close

Israel-Iran war: हिसाब चुकता करने का वक्त...जंग के बीच ईरान में एक मैसेज से मचा हड़कंप

Israel-Iran war: हिसाब चुकता करने का वक्त...जंग के बीच ईरान में एक मैसेज से मचा हड़कंप

Cyber Attack On Iran:इजरायल-अमेरिका और ईरान इस वक्त जंग में कूद चुके हैं। इजरायल और अमेरिका एक साथ ईरान पर बम बरसा रहा है। दूसरी तरफ ईरान भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। ईरान के लिए खामेनेई की मौत होन बहुत बड़ा झटका है।

युद्ध के बीच अब ईरान साइबर हमले का भी शिकार हो गया है। ईरान के धार्मिक ऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजा रहा है। कई साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि ईरान में साइबर अटैक की भी एक लहर देखने को मिल रही है।

ईरान पर साइबर हमले की आशंका

दरअसल ईरान के पॉपुलर और धार्मिक ऐप BadeSaba को निशाना बनाया गया है। इस ऐप के यूजर्स को मैसेज भेजा गया है, जिसमें लिखा है अब हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। इसके अलावा कई मैसेज में यह भी कहा गया है कि सशस्त्र बल हथियार छोड़ कर जनता का साथ दें। साइबर हैकिंग के जरिए कई वेबसाइटों को भी हैक कर कई मैसेज को ब्रॉडकास्ट किया गया।

साइकोलॉजिकल वॉर के संकेत

हालांकि, इजरायल की तरफ साइबर अटैक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसका उद्देश्य ईरान के मनोबल को गिराना है। वहीं, ईरानी अधिकारियों की तरफ से इस मामले कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, ईरान ने पहले कई बार दूसरे देशों पर साइबर अटैक करने का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम ने साफ जाहिर होता है कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नही बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सूचना तंत्र से लड़ा जाता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इस्लामाबाद में बातचीत की तैयारी, क्या सीजफायर खत्म होने के बाद होगी दूसरी वार्ता?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब बातचीत की नई कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। खबर है कि दोनों देशों के बीच अगला दौर इस्लामाबाद में हो सकता है।

शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में फिर जुटेंगे ईरान-अमेरिका के प्रतिनिधि, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

America-Iran Talk:अमेरिका और ईरान के बीच कल पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने वाली है। इसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर कल समझौता नहीं हुआ तो ईरान पर करार हमला करेंगे। साथ ही हर बिजली संयंत्र और पुल को ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।

व्हाइट हाउस में बन रहा 4 हजार करोड़ का अभेद्य बंकर, क्या बढ़ गया ट्रंप पर खतरा?

White House Bunker: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस के नीचे एक विशाल और अत्याधुनिक अभेद्य बंकर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3,400-4,000 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें