Search KhabarFast

Press ESC to close

इजरायल और अमेरिका का ईरान पर हमला, भारतीय नागरिकों को नई दिल्ली ने जारी की चेतावनी

इजरायल और अमेरिका का ईरान पर हमला, भारतीय नागरिकों को नई दिल्ली ने जारी की चेतावनी

Israel America Attack: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। तेहरान में एक साथ करीब 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से कहर बरपा। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को इस खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इजरायल के हमले में ईरान के कई बड़े कमांडर मारे गए हैं। हमले के बाद ईरान खिसियाया हुआ नजर आ रहा है और उसने पलटवार की चेतावनी भी दी है। ईरान ने कहा है कि वह अब तक का सबसे घातक हमला करेगा, यानी इसके बाद इजरायल पर भी हमला होने की संभावना है।

भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह

इसी को देखते हुए भारत ने इजराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है। भारत ने कहा, “क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़राइल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। उन्हें इज़राइली अधिकारियों और गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।”

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर हमले के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि खामेनेई के सामने विकल्प है—या हथियार डालो या मौत का सामना करो। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इजरायल का उद्देश्य ईरान में सत्ता परिवर्तन करना है और इसी वजह से यह हमला किया गया। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और इसे खतरे को खत्म करने तक चलाया जाएगा। ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया गया है।

क्या है भारत की चेतावनी का मकसद?

इजरायल ने इस हमले को ‘शील्ड ऑफ जुदाह’ नाम दिया है। फिलहाल अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहने की संभावना है। पूरी दुनिया की नजर इस घटनाक्रम पर लगी हुई है और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच यह तनाव आगे बढ़ सकता है और इससे मध्य पूर्व में अस्थिरता और बढ़ सकती है। भारत की चेतावनी का मकसद वहां रह रहे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस हमले के बाद पूरी दुनिया इस क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की घटनाओं को लेकर खतरा बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

होर्मुज स्ट्रेट नाकेबंदी से ईरान को भारी आर्थिक नुकसान, रोजाना 4,000 करोड़ तक घाटे का अनुमान

होर्मुज स्ट्रेट की संभावित नाकेबंदी को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर यह नाकाबंदी लागू होती है तो ईरान को हर दिन भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जिस होटल में हुई US-ईरान शांति वार्ता उसका बिल PAK ने नहीं चुकाया? अब मालिक ने उठाया बड़ा कदम

Pakiatan Serena Hotel: हाल में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता हुई थी। वार्ता का आयोजन पाकिस्तान के सेरेना होटल में किया गया था। अब उस होटल के किराया चुकाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

UAE ने पाकिस्तान से मांगा 3.5 अरब डॉलर कर्ज, आर्थिक संकट और गहराने के आसार

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति एक बार फिर दबाव में आ गई है। संयुक्त अरब अमीरात यानी संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से अपने करीब 3.5 अरब डॉलर के कर्ज की वापसी की मांग कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें