Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान के खिलाफ यु्द्ध जल्दी निपटाकर बड़ा कदम उठाने जा रहे ट्रंप? सहयोगियों को तैयार रहने के आदेश

ईरान के खिलाफ यु्द्ध जल्दी निपटाकर बड़ा कदम उठाने जा रहे ट्रंप? सहयोगियों को तैयार रहने के आदेश

Doanld Trump On US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले पांच दिनों के लिए टाल दिया है। अब तनाव को बातचीत के जरिए कम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, शांति स्थापित करने के लिए बातचीत अभी शुरू हुई या नहीं इसकी पुष्टी नहीं हुई है लेकिन, बयानबाजी का दौरा जारी है।

ईरान ने अमेरिका की शर्तों के आधार पर युद्ध रोकने की बात कही है। दूसरी तरफ ट्रंप किसी भी हाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि युद्ध हो रहा है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों को बड़ा आदेश दिया है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान के खिलाफ युद्ध लंबा खींचने के पक्ष में नहीं हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते बाद पूर्णविराम लागू करना चाहते हैं। ताकी घरेलू और राजनीतिक एजेंडों पर फोक्स कर सकें। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने सहयोगियों से कहा है कि 4-6 हफ्तों के टाइमलाइन पर टिके रहें। दूसरी तरफ व्हाइट  हाउस के अधिकारियों ने चीन में एक शिखर सम्मेलन की योजना बनाई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी है पश्चिम एशिया में शांति बहाल होगी।

अमेरिका की क्या है रणनीति

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने सलाहकारों के सामने ये शर्त रखी है कि युद्ध खत्म करने के किसी समझौते के तहत अमेरिका को ईरान से तेल मिलने की संभावना है। बताया ये भी जा रहा है कि ट्रंप ईरान में अमेरिकी सेना को उतारने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन, वह ऐसा करने से हिचकिचा भी रहे हैं क्योंकि, ऐसे करने से युद्ध लंबा खींच सकता है और सैनिकों के घायल होने या मारे जाने की संख्या बढ़ सकती है। ट्रंप के सहयोगियों के बीच इस बात को लेकर मतभेद है कि आगे कि रणनीति क्या होनी चाहिए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

समुद्री लुटेरे और वॉर...अब जहाजों की सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, सरकार देगी करोड़ों का बीमा कवर

Government Marine Insurance Pool: वैश्विक तनाव और समुद्री जोखिमों के बीच भारत सरकार ने शिपिंग उद्योग को मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल (Bharat Maritime Insurance Pool - BMI Pool) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Iran-US News:‘खत्म हुई होर्मुज स्ट्रेट की दिक्कत’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran-US News: US और ईरान के बीच मतभेदों पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतभेद हैं, तो हमें उन्हें सुलझाना होगा। मुझे नहीं लगता कि बहुत ज़्यादा बड़े मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा और शानदार दिन होगा क्योंकि ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुल गया है और बिजनेस और पूरे रास्ते के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी नेवी के साथ, दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री के साथ, हमने नेवल ब्लॉकेड बनाया है। मेरे पहले टर्म में, हमने इसे बनाया था। हम ईरान के मामले में तब तक पूरी ताकत और असर में रहेंगे जब तक ईरान के साथ हमारा ट्रांजैक्शन 100% पूरा और पूरी तरह से साइन नहीं हो जाता।

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में ईरानी गनबोट्स ने टैंकर पर बरसाईं गोलियां, पूरे इलाके में बढ़ा तनाव

Strait Of Hormouz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटिश सेना ने 18 अप्रैल को पुष्टि की कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की 2 गनबोट्स ने उस टैंकर पर फायरिंग की, जो इस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था। वहीं, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि टैंकर और उसमें सवार चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें