Search KhabarFast

Press ESC to close

Cyber Scam: 13 रुपए के चक्कर में लगा 25 लाख का चूना, साइबर ठगी का ये तरीका सुन आएगा चक्कर!

Cyber Scam: 13 रुपए के चक्कर में लगा 25 लाख का चूना, साइबर ठगी का ये तरीका सुन आएगा चक्कर!

Cyber Scam: साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला मुंबई से आया है। जहां एक 78 वर्षीय महिला को निशाना बनाया गया। साइबर ठगों ने महिला को चालाकी से शिकार बनाया और बैंक खाते से 25 लाख रुपए का चूना लगा दिया। जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए महिला से संपर्क किया और फिर एक फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद 13 रुपए का भुगतान करने को कहा।

पुलिस  ने क्या कहा

पुलिस ने कहा कि महिला मार्च में केरल घूमने गई थी। इस दौरान उनको एक अनजान नंबर से कॉल आया। जिसमें बताया गया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है। इसके बाद उसने कहा कि बिजली कनेक्शन पर नाम अपडेट करने के लिए 13 रुपए का भुगतान करना होगा।

इस तरह लगाया चूना

साइबर ठगों ने पीड़ित महिला को एक एपीके फाइल भेजी और डाउनलोड करने के बाद केवाईसी वेरीफाई करने को कहा। पीड़ित महिला ने जैसे ही एपीके फाइल को डाउनलोड किया। उसके बाद स्कैमर्स को महिला के फोन का एक्सेस मिला गया। महिला को इसके बाद अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरने के लिए कहा गया। फिर क्या था, बैंक खाते की डिटेल्स भरने के बाद महिला के खाते से 25 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। 

दूसरी तरफ महिला को जैसी ही 25 लाख रुपए कटने का मैसेज मिला। वह समझ गई की उसके साथ साइबर ठगी हुई है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने 21 मार्च को मुंबई आकर शिकायत दर्ज कराई।

साइबर ठगी से कैसे बचें

साइबर ठगों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल, मैसेज, ईमेल आदि के दावों पर खुलकर विश्वास करने से बचें। उसको लेकर किसी विशेषज्ञ से बातचीत करें। इसके बाद उसकी रिएलिटी चेक करें। किसी भी शख्स के साथ बैंक ओटीपी और बैंक की जानकारी शेयर ना करें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें