आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई बस, आग में झुलसकर 13 की मौत

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई बस, आग में झुलसकर 13 की मौत

Road Accident in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों मामूली चोटें आई है। उनका इलाज किया जा रहा है। मार्कापुरम के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) नागराजू ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि  इस घटना में 14 लोग जिंदा जल गए है और अब तक लगभग 18 घायल लोगों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की पूरी जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं। बचाव दल पीड़ितों की पहचान करने और उनके रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने का काम कर रहे हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद उनके रिश्तेदारों को सूचित किया जाएगा।

सीएम ने जताया दुख

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) नागराजू के मुताबिक,माना जा रहा है कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं।दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई थी, जिससे शवों को बाहर निकालने का काम मुश्किल हो गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही जान-माल के नुकसान होने पर दुख व्यक्त किया है।

Leave a comment