Search KhabarFast

Press ESC to close

दहेज की मांग बनी हैवानियत का कारण, विवाहिता से मारपीट, पिता का कान काटा, जान से मारने की धमकी

दहेज की मांग बनी हैवानियत का कारण, विवाहिता से मारपीट, पिता का कान काटा, जान से मारने की धमकी

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के थाना कोठी क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है।ग्राम फिरोजाबाद की रहने वाली नेहा द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 12फरवरी 2026को निखिल तिवारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था।शादी के दौरान उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर करीब 3लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान दिया था।  लेकिन शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की लालच खत्म नहीं हुई और लगातार चार पहिया वाहन व दो बीघा जमीन की मांग की जाती रही।मांग पूरी न होने पर दरिंदगी शुरू हुई।

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने पीड़िता के पिता के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उनका कान तक काट दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन उसे जबरन कमरे में बंद कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की गई, जिससे वह भयभीत हो गई।

पीडित महिला ने खटखटाया थाने का दरवाजा

घटना 18मार्च 2026की बताई जा रही है। पीड़िता ने थाना कोठी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न्याय की आस में पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और महिला थाने का दरवाजा खटखटाया। महिला थाना प्रभारी कुमारी रत्ना ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें