Search KhabarFast

Press ESC to close

अप्रैल में होंगे बड़े बदलाव....LPG, टैक्स, बैंक और रेलवे नियमों की नई नीति

अप्रैल में होंगे बड़े बदलाव....LPG, टैक्स, बैंक और रेलवे नियमों की  नई नीति

Rule Change From 1st April: मार्च का महीना खत्म होने को है और 1 अप्रैल 2026 से देश में कई बड़े वित्तीय और नियमों से जुड़े बदलाव लागू होने वाले हैं। इन बदलावों का असर हर घर और हर जेब पर दिखाई देगा। सबसे पहला और महत्वपूर्ण बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और पहले से जारी गैस संकट के चलते तेल कंपनियां अप्रैल के पहले दिन नई कीमतें लागू कर सकती हैं। इसके साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी की दरों में भी बदलाव की संभावना है।

वित्तीय क्षेत्र में बड़ा बदलाव

वित्तीय क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 1 अप्रैल से नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू हो जाएगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। इस नए कानून के तहत टैक्सपेयर पर अनुपालन का बोझ कम होगा और प्रक्रिया आसान होगी। फॉर्म 16 और फॉर्म 16A की जगह नया फॉर्म 131 जारी किया जाएगा, जिसे इनकम डॉक्यूमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। यह नए नियम तिमाही टीडीएस डिटेल जारी करने के 15 दिनों के भीतर लागू होगा।

फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन

बैंकिंग सेक्टर में भी बदलाव हैं। HDFC बैंक, PNB और बंधन बैंक ने एटीएम नियम बदलने की घोषणा की है। HDFC बैंक में अब फ्री एटीएम निकासी में UPI ट्रांजैक्शन भी शामिल होंगे, जिससे मुफ्त निकासी की सीमा घट सकती है। PNB ने डेबिट कार्ड की रोजाना निकासी सीमा बदल दी है और बंधन बैंक में महानगरों में 3 और अन्य क्षेत्रों में 5 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन होंगे। सभी अतिरिक्त लेनदेन पर 23 रुपये शुल्क और असफल ट्रांजैक्शन पर 25 रुपये पेनल्टी लागू होगी।

आम लोगों को मिलेगी मदद

पैन कार्ड नियमों में भी बदलाव होने हैं। अब पैन आवेदन या अपडेट के लिए केवल आधार पर्याप्त नहीं होगा, अन्य दस्तावेज भी जमा करना अनिवार्य होगा। पेंडिंग आवेदन को नए नियमों से पहले पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। रेलवे टिकटिंग नियम भी बदल रहे हैं। 1 अप्रैल से कन्फर्म टिकट रद्द करने पर रिफंड की प्रक्रिया नई होगी। 8 से 24 घंटे पहले रद्द टिकट पर 50% कटौती, 24 से 72 घंटे पहले 25% कटौती और 72 घंटे पहले रद्द करने पर सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा। इन सभी बदलावों से न केवल वित्तीय लेनदेन और यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित होगी, बल्कि आम लोगों को नियमों के अनुसार अपनी योजना बनाने में मदद मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें