Search KhabarFast

Press ESC to close

IRCTC होटल घोटाला, लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी पर PMLA के तहत आरोप तय

IRCTC होटल घोटाला, लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी पर PMLA के तहत आरोप तय

IRCTC Hotel Scam: IRCTC होटल आवंटन घोटाले से जुड़े लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्टया यह पक्का संदेह है कि परिवार के सदस्यों के नाम पर ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ यानी अपराध से हुई कमाई बनाई गई।

मामले में 16 आरोपी

इस मामले में कुल 16 आरोपी थे। अदालत ने 9 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का निर्देश दिया है, जबकि 7 आरोपियों को मामले से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोप तय किए गए आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव, प्रेम चंद गुप्ता, उनकी पत्नी सरला गुप्ता, सुजाता होटल्स के डायरेक्टर विनय कोचर और विजय कोचर के अलावा लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स शामिल हैं।

लालू प्रसाद थे यादव केंद्र में रेल मंत्री

वहीं, लालू यादव के दामाद राहुल यादव, गौरव गुप्ता, नथ मल कानकारनिया, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, राजीव रेलन और अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है। उस समय लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। CBI के आरोपों के मुताबिक, रेलवे के रांची और पुरी स्थित BNR होटलों के रखरखाव का ठेका नियमों को दरकिनार कर निजी कंपनी सुजाता होटल्स को दिया गया था। 

क्या है आरोप?

आरोप है कि इस ठेके के बदले पटना में करोड़ों रुपये की कीमती जमीन लालू परिवार से जुड़ी कंपनी लारा प्रोजेक्ट्स के नाम बेहद कम कीमत पर ट्रांसफर की गई। CBI की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। अदालत ने कहा है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने पद के दुरुपयोग का पक्का संदेह दिखाई देता है। जिन 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने हैं, उन्हें औपचारिक रूप से आरोप तय करने की कार्रवाई के लिए 3 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। अब इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

Also read: राज्य कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सिर्फ दो पद ही गाए जाएंगे, कर्नाटक सरकार ने जारी किया आदेश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarkhand News: हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंच CM धामी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रहे मौजूद

CM Dhami: हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुँचकर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast