Search KhabarFast

Press ESC to close

iPhone Duo या Samsung Galaxy Z Fold 8...कौन-सा फोल्डेबल फोन है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले चेक करें कीमतें

iPhone Duo या Samsung Galaxy Z Fold 8...कौन-सा फोल्डेबल फोन है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले चेक करें कीमतें

iPhone Duo vs Samsung Galaxy Z Fold 8: Apple ने 09 सितंबर 2026 बुधवार को कैलिफ़ोर्निया में आयोजित लॉन्च इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone, iPhone Duo पेश किया। खोलने पर, यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसमें 7.6 इंच का आंतरिक डिस्प्ले है जो कंटेंट देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए एक बड़ा कैनवास जैसा लगता है। जानकारी क अनुसार, Apple का ये फोन भारत में 23 अक्टूबर 2026 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसके लिए  प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर 2026 से शुरु हो जाएंगे। अब अगर हम फोल्डेबल फोन की बात कर रहे हैं तो सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 को कैसे भूल सकते हैं, जो जुलाई में ही भारत में लॉन्च हो चुका है। तो चलिए जानते हैं इन दोनों फोन में से कौन सबसे ज्यादा दमदार है? दोनों की कीमतों के बारे में जानते हैं।

डिस्प्ले  

एप्पल के फोल्डेबल फोन में यूजर्स को 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है। जिसका कवर साइज 5.4 इंच है। दोनों स्क्रीन पर 120Hz ProMotion और 3000 निट्स तक ब्राइटनेस है। इसके कवर डिस्प्ले में साइड में पंच-होल कैमरा भी मिलता है।  

Samsung के फोल्डेबल फोन में भी यूजर्स को 7.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जिसका कवर साइज 5.5 इंच है। इसकी स्क्रीन पर 120Hz ProMotion और 3000 निट्स तक ब्राइटनेस है। 

बैटरी लाइफ

एप्पल के फोल्डेबल फोन में बैटरी लाइफ इनर स्क्रीन पर 31 घंटे और कवर स्क्रीन पर 44 घंटे वीडियो प्लेबैक बताई गई है। इसके अलावा इसमें डुअल बैटरी आर्किटक्चर का इस्तेमाल किया गया है।  

Samsung के फोल्डेबल फोन में यूजर्स को 4,800mAh की बैटरी मिलती है। इसी के साथ 5W वायर्ड फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Also read: BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 178KM की रेंज और 75KM/H की टॉप स्पीड; जानें कीमत

कैमरा

एप्पल के फोल्डेबल फोन में डुअल कैमरा दिया गया है। नए 48MP फ्यूजन मेन कैमरे के साथ, यूजर्स बिना शटर लैग के 48MP तक के रिजॉल्यूशन पर शार्प तस्वीरें खींच सकते हैं, 24MP डिफॉल्ट मोड में शानदार इमेज क्वालिटी के साथ शेयर करने के लिए उपयुक्त फाइल साइज में कैप्चर कर सकते हैं, और इंटीग्रेटेड ऑप्टिकल-क्वालिटी 2x टेलीफोटो लेंस के साथ सब्जेक्ट के करीब जा सकते हैं।

Samsung के फोल्डेबल फोन में 50MP का मेन और 50MP का टेलीफोटो कैमरा है। इसका कैमरा 2x ऑप्टिकल और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करने में एकदम परफेक्ट है।

परफॉर्मेंस

एप्पल के फोल्डेबल फोन में A20 Pro चिपसेट यूज किया है। इस फोन में यूजर्स को 12GB रैम के साथ 2TB तक स्टोरेज मिलेगा।

Samsung के फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट यूज किया है। इस फोन में यूजर्स को 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज मिलेगा।

कीमत

Apple के फोल्डेबल iPhone की कीमत भारत में 2,99,900 रुपये है। जो अक्टूबर से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 पहले ही भारत में लॉन्च हो चुका है, जिसकी शुरुऐती कीमत 1,79,999 रुपये है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Apple का पहला Foldable iPhone हुआ लॉन्च, जानें भारत में कब से मिलेगा

Foldable iPhone: Apple ने बुधवार को कैलिफ़ोर्निया में आयोजित लॉन्च इवेंट में पहला फोल्डेबल iPhone, iPhone Duo पेश किया। खोलने पर, यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसमें 7.6 इंच का आंतरिक डिस्प्ले है जो कंटेंट देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग के लिए एक बड़ा कैनवास प्रदान करता है, और एक विशेष नैनो-टेक्सचर फिनिश है जो चकाचौंध को कम करके एक बेजोड़ व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। बंद करने पर, 5.4 इंच का बाहरी डिस्प्ले iPhone 18 Pro के स्क्रीन एरिया का 90 प्रतिशत कॉम्पैक्ट, पॉकेट-फ्रेंडली डिज़ाइन में प्रदान करता है।

BGauss C12 MaxR इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 178KM की रेंज और 75KM/H की टॉप स्पीड; जानें कीमत

टू-व्हीलर कंपनी BGauss ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर C12 MaxR लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे ज्यादा क्षमता वाला प्रोडक्ट है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast