Deeg Mewat Fake Paneer Raid: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका हैं। ऐसे में राजस्थान के डीग में नकली पनीर की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं। बता दें की मेवात इलाके में स्वास्थ्य और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने एक बहुत बड़ा एक्शन लिया है। डीग जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1800 किलो मिलावटी और जहरीला पनीर जब्त किया हैं। जिसे दूध से तैयार करने के बजाय सोयाबीन, पामोलीन ऑयल, एसएमपी (स्कॉम्ड मिल्क पाउडर) और मशीन क्लीन पाउडर को मिलाकर तैयार किया जा रहा था, जिसे तुरंत मौके पर ही कार्रवाई कर रहे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया।
प्लांट से 1600 किलो मिलावटी पनीर जप्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया
पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निरिक्षण में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस को सुचना मिली थी की मेवात क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली पनीर तैयार कर देश के कई राज्यों में भेजा जा रहा हैं। पुलिस ने सुचना के आधार पर शरीफ के मकान में संचालित मकसूद के डेयरी पर छापा मारा। यहां सोयाबीन और पामोलीन से नकली पनीर बनाया जा रहा था. पुलिस को देखकर कई लोग भाग खड़े हुए, लेकिन मौके से मुनीम साहिल पुत्र इस्लाम, निवासी गढ़ी झील पट्टी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्लांट से 1600 किलो मिलावटी पनीर जप्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
Also read: दिल्ली के कृष्णा नगर में जली हुई हालत में मिली स्टूडेंट की लाश, जांच में जुटी पुलिस, स्कूल बैग भी बरामद
दूसरी कार्रवाई में भी नकली पनीर बनाने का भंडाफोड़
दुरसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अयूब और मुफीद की डेयरी पर छापा मारा। जहाँ पिकअप गाडी और टिन शेड प्लांट में पनीर तैयार हो रहा था। पुलिस ने मौके से अल्ली उर्फ़ अलीजान को गिरफ्तार किया। और वहां से 200 किलो पनीर , 18 कट्टे एसएमपी पाउडर, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन ऑयल और मशीन क्लीन पाउडर के साथ पिकअप वाहन को जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने यह खुलासा किया की बनाए गए नकली पनीर हरियाणा, राजस्थान उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भेजा जाता था।