Search KhabarFast

Press ESC to close

मिडिल ईस्ट-यूक्रेन को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, बोले- किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं

मिडिल ईस्ट-यूक्रेन को लेकर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान, बोले- किसी भी समस्या का समाधान युद्ध नहीं

Iran Israel War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि किसी भी समस्या का समाधान सैन्य संघर्ष से नहीं होता। उनका यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने पश्चिम एशिया के अधिकांश हिस्सों को प्रभावित किया है। पीएम मोदी ये बात फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड कानून, संवाद और कूटनीति में विश्वास करते हैं। चाहे यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, केवल सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल नहीं होती। हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि वैश्विक संस्थानों में तुरंत सुधार की जरूरत है।

मिसाइल और ड्रोन से हमले

पश्चिम एशिया में इस समय जो तीव्र मिसाइल और ड्रोन हमले हो रहे हैं, वह अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर की गई हवाई कार्रवाई के कारण शुरू हुए थे। इसी हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मृत्यु हुई। हाल ही में, ईरानी नौसैनिक जहाज IRIS Dena को श्रीलंका के तट के पास बुधवार को मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिसमें जहाज पर सवार कई लोग मारे गए।

भारत और यूरोप सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे- पीएम मोदी

ईरान की ओर से कहा गया कि ये जहाज भारत का अतिथि था और भारत ने बताया कि जहाज और उसके चालक दल 16 फरवरी से 25 फरवरी तक ही भारतीय अतिथि थे और उसके बाद भारत से किसी मदद की मांग नहीं की गई थी। IRIS Dena ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) में हिस्सा लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान में दुनिया कई हिस्सों में अस्थिरता और अनिश्चितता से गुजर रही है। “यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया तक संघर्ष जारी है। ऐसे वैश्विक माहौल में भारत और यूरोप दो प्रमुख कूटनीतिक शक्तियां अपने संबंधों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं।

भारत और फिनलैंड के बढ़ते सहयोग

पीएम ने आगे कहा कि भारत-यूरोपीय संघ का ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हाल ही में हुआ है, जो भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड के बढ़ते सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई ताकत देगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Iran Airlines: 23 सितंबर से दुनिया भर में बंद होगी ईरान की फ्लाइ, एयरलाइंस को लेकर अमेरिका ने दी बड़ी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर अब ईरान की एयरलाइंस पर बड़ी कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि इस सप्ताह से ईरानी एयरलाइंस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करना बेहद मुश्किल हो सकता है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

'भारत को UNSC का स्थायी सदस्य बनना चाहिए', यूरोप के चार देशों ने इंडिया का किया खुलकर समर्थन

India permanent member UNSC: भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की लंबे समय से चली आ रही मांग को मध्य यूरोप के चार देशों से नया समर्थन मिला है। पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य सहित विसेग्राड समूह (वी4) देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किए जाने का समर्थन किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast