Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान ने अमेरिका को तरेरी आंखें, कहा- किसी भी मूर्खता का जवाब देने के लिए सेना तैयार

ईरान ने अमेरिका को तरेरी आंखें, कहा- किसी भी मूर्खता का जवाब देने के लिए सेना तैयार

Iran Warns America: ईरान की सेना ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू होने की संभावना जताई है। ईरानी सेना मुख्यालय के उप प्रमुख मोहम्मद जाफर असदी ने कहा कि अमेरिका किसी भी समझौते या संधि के प्रति ईमानदार नहीं है।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार असदी ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयान और कदम कूटनीतिक समझौतों के प्रति उनकी गंभीरता पर सवाल खड़ करते हैं।

ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

जाफर असदी ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के ज्यादातर बयान मीडिया को ध्यान में रखकर दिए जाते हैं। जिनका मकसद तेल की कीमतों में गिरावट रोकना और अपनी बनाई हुई स्थिति से बाहर निकलना है। असदी ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क है और किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की किसी भी साजिश का जवाब देने के लिए हमारी सेना पूरी तरह तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ नए समझौते के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Also read: फ्लोरिडा में ChatGPT पर जांच, AI की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा सवाल

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ युद्धविराम के बाद संघर्ष खत्म हो गया है। उन्होंने वॉर पावर्स रेजोल्यूशन को असंवैधानिक कहा। ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। क्योंकि, यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ जंग में उतरना पड़ा। अगर ऐसा नहीं करते, तो ईरान परमाणु हथियार बना लेता और इजरायल और मिडिल ईस्ट तबाह हो जाते।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘आप बस ईरान से निकलती हुई एक बड़ी रोशनी देखेंगे’ डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से हिली दुनिया

Iran US War: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम ईरानियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। आज हमने अपने 3 डिस्ट्रॉयर लिए और आज हमने बहुत बड़े और मुश्किल कामों को तेजी से और जोरदार तरीके से पूरा कर दिया, लेकिन डिस्ट्रॉयर्स को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देने वाले हैं और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। अब देखते हैं कि क्या वे इस पर दस्तखत करने को तैयार हैं।

कनाडा पर भारत का बड़ा हमला, कहा- खालिस्तानी तत्व बन रहे दोनों देशों के लिए खतरा

भारत ने एक बार फिर कनाडा की जमीन से चल रही भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़ी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि कनाडा अब खालिस्तानी उग्रवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है।

Norovirus Outbreak: कैरिबियन क्रूज शिप पर फैला नोरोवायरस, 115 लोग हुए बीमार

कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने से हड़कंप मच गया है। जहाज पर सवार 3116 यात्रियों में से 102 यात्री और 13 क्रू सदस्य बीमार हो गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast