Navjot Simi Look: आईपीएस नवजोत सिमी का देसी अंदाज फिर चर्चा में, कश्मीर में सूट पहन लूटी महफिल

Navjot Simi Look: आईपीएस नवजोत सिमी का देसी अंदाज फिर चर्चा में, कश्मीर में सूट पहन लूटी महफिल

Navjot Simi Look: आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी और आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में नवजोत सिमी को बिहार के अरवल जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। अपनी तेज तर्रार कार्यशैली के साथ-साथ यह कपल अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहता है। शादी की तस्वीरें हों, बेटे से जुड़े वीडियो हों या फिर उनका फैशन सेंस, लोग इस जोड़ी से जुड़ा हर अपडेट जानना चाहते हैं।

स्टाइल क्वीन कहते हैं लोग

नवजोत सिमी को लोग “स्टाइल क्वीन” भी कहते हैं। वह वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ देसी और सादगी भरे लुक्स में भी खूब जचती हैं। इन्हीं में से उनका एक चार साल पुराना देसी लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में नवजोत कश्मीर की खूबसूरत वादियों में आइवरी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। सिर पर दुपट्टा ओढ़े उनका यह अंदाज इतना खूबसूरत है कि पति तुषार सिंगला की भी नजरें उनसे हटती नहीं दिखतीं।

नवजोत आइवरी कलर का सूट

नवजोत का यह आइवरी कलर का सूट दिखने में बेहद सिंपल है, लेकिन उसकी खूबसूरती कमाल की है। सूट का स्मूद फैब्रिक और हल्का रंग उनके लुक को एलिगेंट बनाता है। खास बात यह है कि सूट पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी लुक में रॉयल टच जोड़ती है। कुर्ते की राउंड नेकलाइन और लंबी स्लीव्स इसे और भी क्लासी बनाती हैं। आजकल जहां अधिकतर महिलाएं सूट के साथ प्लाजो या पैंट पहनना पसंद करती हैं, वहीं नवजोत ने मैचिंग सलवार चुनी। सलवार पर हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर देसी लुक को और निखारता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि बिना ट्रेंड फॉलो किए भी पारंपरिक अंदाज में शानदार लुक पाया जा सकता है।

नवजोत ने लोगों पर बनाया इंस्पिरेशन

दुपट्टे की बात करें तो शीर फैब्रिक का हल्का दुपट्टा और उस पर सुनहरी लेस उनकी सादगी में चार चांद लगा रहा है। जूलरी में उन्होंने वाइट पर्ल चोकर और मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं, जो लुक को रिच बना रहे हैं। पैरों में पहनी एम्ब्रॉयडरी वाली जूती उनके पूरे लुक को शाही अंदाज देती है। आईपीएस नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। लोग न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके देसी और सलीकेदार स्टाइल से इंस्पिरेशन भी ले रहे हैं।

Leave a comment