IPL 2026: आईपीएल 2026 में इस समय सिर्फ एक टीम का बोल वाला दिखाई दे रहा है। जिसका नाम पंजाब किंग्स इलेवन है। 7 मैचों में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर-एक के पायदान पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को एक भी मुकाबले में शिकस्त नहीं झेलनी पड़ी है। पंजाब के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को जाता है। जिसकी तारीफ खुद टीम की सह-मालिकन प्रीति जिंटा ने की है।
प्रिति जिंटा ने कप्तान श्रेयर अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक शानदार लीडर है। साथ ही उनकी कप्तानी और व्यक्तित्व दोनों की जमकर सराहना की। प्रिति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक ट्वीट करते हुए बताया कि वह (अय्यर) एक प्रेरणादायक और रणनीतिक लीडर हैं, जो उदाहरण पेश करते हैं। समझदार, शांत, सभी को साथ लेकर चलने वाले और पूरी टीम के लिए उपलब्ध रहते हैं। मजेदार बात यह है कि वह बच्चों के साथ भी शानदार हैं, इसलिए मेरे बच्चे उन्हें प्यार से श्रेयस भैया कहते हैं।
Also read: IPL 2026: धोनी का 15 साल पुराना वो रिकॉर्ड जिसे रिंकू सिंह ने किया ध्वस्त, लखनऊ के खिलाफ बने नायक
जबरदस्त फार्म में श्रेयर अय्यर
आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयर अय्यर ने शानदार कप्तानी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे है। अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अभी एक भी मैच नहीं हारा है और 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इसी साथ पंजाब की टीम इस समय अंक तालिका में नंबर के पायदान पर मौजूद है। वहीं बात करें, उनकी बल्लेबाजी की तो उन्होंने सात मैचों में करीब 70 की औसत से लगभग 279 बनाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 186 का है।