Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हरा दिया। साथ सीरीजी में 2-0 की बढ़त भी बना ली। न्यूजीलैंड के टीम ने भारतीय टीम को 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 19.5 ओवरों में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में टीम की तरफ से तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने मिलकर भारत को इस सीरीज में दूसरी जीत दिलाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशा जनक रही। सालामी बल्लेबाज संजू सैमसन 14 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी महज 4 रन बनाकर नाथन स्मिथ की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की फिरकी में उलझ गए। उन्होंने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 27 रन बनाए। सेंटनर ने अपने अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को पवेलियन भेजकर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। इन लगातार झटकों के चलते भारत का स्कोर 70 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद नमन धीर ने कुछ बड़े शॉट लगा कर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन 31 रन के स्कोर पर वो भी सेंटनर का शिकार हो गए।

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने पलटा मुकाबला

इसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर टीम को संभाला और हारी हुई बाजी को पलट दिया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की साझेदारी की। इस दौरान तिलक वर्मा ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 गेंदों पर 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं नीतीश ने 26 रनों का योगदान दिया। इस दोनों ने मिलकर टीम की हार को जीत में बदल दिया।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भुवनेश्वर कुमार को 1,434 दिन बाद मिला इंटरनेशनल विकेट, लेकिन 4 ओवर में कुटाई ने बिगाड़ा सारा खेल!

INDvsNZ:भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट हासिल किया, लेकिन उनकी गेंदबाजी का दूसरा पहलू भी चर्चा में रहा।

6 मैच बाद टीम में वापसी, फिर भी फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी; 8 गेंदों में 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryvanshi Out Early: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मिले मौके का वह फायदा नहीं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast