Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: MI के लिए हार्दिक पांड्या का बड़ा इरादा, जानिए उनकी सफलता का राज

IPL 2026: MI के लिए हार्दिक पांड्या का बड़ा इरादा, जानिए उनकी सफलता का राज

Mumbai Indians: 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर सभी टीमें कड़ी मेहनत कर रही है।इसी बीच मुंबई इंडियंस ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी सफलता के पीछे के कई बड़े राज खोल दिए। उन्होंने बताया कि कैसे इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की थी। पांड्या ने टी20वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में एक अहम रोल निभाया था।

कार्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत एक बल्लेबाज के तौर पर की थी। कड़ी कड़ी मेहनत के उन्हें यह कामयाबी हासिल हुई है और वह इस मुकाम तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मैं सिर्फ एक बल्लेबाज था। मुझे एक बात पता थी कि अगर मैदान में 12 चक्कर लगाने को कहा गया है, तो मैं 15 लगाता था। वहीं पर किसी ने मुझे देखा और फिर मैं एक साल बाद में रणजी ट्रॉफी खेलने लग गया।

मुंबई इंडियंस की टैलेंट हंट टीम की तारीफ

हार्दिक पांड्या ने कहा कि जब मैं रणजी खेल रहा था, उस दौरान मुंबई इंडियंस की टैलेंट हंट टीम मुझे देखने नहीं आई थी। लेकिन उन्हें यह अहसास हुआ कि मुझमें कुछ तो खास है। उनकी इस सोच से पता चलता है कि मुंबई इंडियंस की टैलेंट हंट की टीम कितनी शानदार है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि शरीर का ध्यान कैसे रखना है। मुझे पता था कि मेहनत कैसे करनी है। दुनिया ऊपर से नीचे हो जाए लेकिन मेरा भरोसा हमेशा से कड़ी मेहनत में था। मैं युवाओं से हमेशा यही कहता हूं।

पांड्या की क्या हैं इच्छा

कार्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने अपनी इच्छा भी जाहिर की। उन्होने कहा कि मैं मुंबई इंडियन को छठीं बार खिताब जीतते हुए देखना चाहता हूं। मुंबई को रोहित शर्मा ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है, छठीं बार मुंबई इंडियन को हार्दिक पांड्या चैंपियन बनाना चाहते हैं। कप्तान ने कहा कि इस आईपीएल में उनका सबसे बड़ा सपना छठी बार खिताब जीतना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast