इस देश में मौत के बाद घर में सजाए जाते हैं मृतकों के शव! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इस देश में मौत के बाद घर में सजाए जाते हैं मृतकों के शव! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: मौत एक ऐसा सत्य हैं जो कोई नहीं बदल सकता हैं। भारत हो या फिर की ओर देश अगर इंसान ने जन्म लिया हैं तो उसकी मौत निश्चित हैं। इंसान की मौत के बाद शवों को जलाया दिया जाता हैं या फिर उसे दफना दिया जाता हैं, लेकिन एक ऐसा देश हैं जहां ना तो शवों को जलाया जाता हैं और ना ही दफनाया जाता हैं। लोग शव को अपने घरों में रखते हैं और जिस तरह एक जिंदा इंसान खाना-पीना करता हैं उसी तरह उन शवों के लिए खाना खिलाया जाता हैं तो चलिए आज आपको उस देश के बारे में बताते हैं।

घर में सजाते हैं शव

दरअसल हम बात कर रहें हैं इंडोनेशिया की जहां एक समुदाय हैं जो परिवार के किसी सदस्य की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार नहीं करते हैं और न ही दफनाते हैं। वह शवों को अपने साथ ही रखते हैं। बता दें कि  तोराजन समाज के लोग मृत्यु के बाद अपने सदस्य के लोगों के शव को अपने साथ ही रखते हैं उनका कहना हैं कि मौत भी अपने जीवन का एक हिस्सा हैं। ये समुदाय इंडोनेशिया में सुलावेसी के पहाड़ों में रहते हैं।

खाने के लिए किया जाता हैं आमंत्रित

इस समुदाय के लोग शवो के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं कि मानों इनकी मृत्यु नहीं बीमारी हो रहे हैं और वो लोग उस शव को एक बीमार लोगों के तरह ट्रिट करते हैं। इस समुदाय के लोग मृत सदस्य को रोजाना दोपहर के खाने के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा वह तब तक करते हैं, जब तक कि उन्हें आखिरकार दफना ना दिया जाए। कहा जाता हैं कि हर दिन मृतक को खाना खिलाने और शव को परिवार के घर के एक अलग कमरे में बिस्तर पर रखते हैंक्योंकि यह एक प्रथा है।

वहीं यह तब तक किया जाता है जब तक कि परिवार मृत सदस्य का उचित अंतिम संस्कार नहीं कर देता, हालांकि, जब अंतिम संस्कार करने का वक्त आता है तो शव को कब्र में दफनाया जाता है। दफनाने के बाद भी शव की नियमित देखभाल की जाती है और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। तोराजन परंपरा में ताबूत में गिफ्ट रखने की प्रथा है, उनकी मनपसंद चीजें जैसे- मोबाइल, पर्स, कंगन और घड़ी आदि अन्य लोग अपने प्रियजनों के साथ हीरा भी गाड़ सकते हैं। कई बार इस कारण डकैती भी हो जाती है। कुछ तोरजन मृतकों के साथ रखने वाले अपने उपहारों को गुप्त रखते हैं।

Leave a comment