
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं की जयंती आज है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ आज सिर्फ महिलाएं चलेंगी। इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे. जिसके बाद उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना गया।
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है उन्होंने कहा कि लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की आज 105वीं जयंती है। इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ आज सिर्फ महिलाएं चलेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ये जानकारी दी है.
इंदिरा गांधी को 1959 को ही कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें सख्त फैसलों के लिए जाना जाता था। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 और 1980 से 1984 के बीच देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया। इसके ऑपरेशन ब्लू स्टार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके बाद वह अलगावदियों के निशाने पर आ गई थी। जिसके बाद 31 अक्तूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। वहीं पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। वहीं बांग्लादेश एक देश के रूप में उभरा था।
Leave a comment