Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष पद छोड़ेंगे अन्नामलाई, कहा- नए नेता की दौड़ में मेरा नाम नहीं

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष पद छोड़ेंगे अन्नामलाई, कहा- नए नेता की दौड़ में मेरा नाम नहीं

Annamalai Will Step Down As State BJP Chief: तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चा अब खत्म हो गई है। मौजूदा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने खुद इस पर मुहर लगा दी है।कोयंबटूर में मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा, "मैं नए अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं। मैं एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम करता रहूंगा।" उन्होंने बताया कि नया अध्यक्ष सभी नेताओं की सहमति से तय किया जाएगा।

बता दें कि, 2026विधानसभा चुनावों से पहले BJP और AIADMK के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में AIADMK प्रमुख एडप्पाड़ी के. पलानीस्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद गठबंधन की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अन्नामलाई की अध्यक्ष पद से विदाई इसी संभावित गठबंधन का हिस्सा है।

2021में साथ, 2024में अलग हुए दोनों दल

BJP और AIADMK ने 2021में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में BJP को 4सीटें मिली थीं। लेकिन 2024लोकसभा चुनाव से पहले AIADMK ने अन्नामलाई पर अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाकर गठबंधन तोड़ दिया। नतीजा यह रहा कि दोनों ही दल एक भी सीट नहीं जीत पाए।

AIADMK की शर्त और पार्टी का फैसला

सूत्रों की मानें तो AIADMK ने साफ किया था कि अगर अन्नामलाई अध्यक्ष बने रहे तो गठबंधन नहीं हो सकता। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने इस पर फैसला लिया। अमित शाह और अन्नामलाई की बैठक में उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पार्टी उनके काम को महत्व देती है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कुछ बदलाव जरूरी हैं। अन्नामलाई ने भी कहा, "हम भ्रष्टाचार में डूबी DMK सरकार को हराने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।"

नए अध्यक्ष को लेकर जातीय समीकरण पर नजर

BJP अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में है। इस पद के लिए तीन नाम सामने आए हैं, नयनार नागेन्द्रन (थेवर जाति), एल. मुरुगन (दलित नेता), और डॉ. तमिलइसई सौंदरराजन (नाडार समुदाय)। पार्टी को लगता है कि गाउंडर समुदाय से बाहर किसी और जाति के नेता को कमान देने से चुनावी संतुलन बेहतर होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

नंदीग्राम के रेजीनगर में ममता बनर्जी को लगा झटका, उपचुनाव से पहले TMC प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Nandigram BYElection:नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन

Nandigram BYElection:पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मिलन प्रधान की गिरफ्तारी एक पुराने हत्या मामले के सिलसिले में की गई है। उन्हें शनिवार दोपहर पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast